Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित की गयी जिला योजना समिति की संरचना पर आधारित कार्यशाला

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फ़रवरी 2023, मंगलवार, देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र निकट परेड ग्राउण्ड, देहरादून के सभागार में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय द्वारा जिला योजना समिति के निर्वाचित सदस्यों, नामित सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को जिला योजना संरचना से अवगत कराने हेतु एक कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला का शुभारम्भ अध्यक्ष जिला पंचायत/उपाध्यक्ष जिला योजना समिति श्रीमती मधु चौहान, मेयर नगर निगम, देहरादून सुनील उनियाल गामा तथा मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के आरम्भ में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशि कान्त गिरि ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुये अवगत कराया गया कि कार्यशाला का उद्देश्य शासन से प्राप्त मार्ग-निर्देशों, गत वर्षों में की गयी कार्यवाही तथा अगामी वित्तीय वर्षों की कार्ययोजना का निर्धारण किये जाने हेतु समसामायिक दृष्टि, सामाजार्थिक विषमतायें विभिन्न विभागीय समन्वयन, डबटेलिंग, अन्तर्विकासखण्डीय विषमताओं एवं सत्त विकास लक्ष्यों (एसडीजी) आदि को दृष्टिगत रखते हुये जनसामान्य के लिये योजना संरचना कैसे तैयार किये जाए, इसकी प्रक्रिया से सदस्यों को अवगत कराया।

अगले चरण में अपर सांख्यिकीय अधिकारी पी०एस० भण्डारी द्वारा जनपद की जिला योजना समिति की संरचना की संक्षिप्त प्रस्तुति की गयी। तद्पश्चात उप निदेशक, अर्थ एवं संख्या निदेशालय निर्मल शाह द्वारा विस्तृत रूप से जिला योजना तैयार किये जाने की प्रक्रिया से सदस्यों को अवगत कराया गया। उनके द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम योजना सर्वप्रथम ग्राम सभा से पारित कर क्षेत्र पंचायत को प्रेषित की जायेगी। क्षेत्र पंचायत समिति द्वारा सभी ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्तावों को शामिल करते हुये क्षेत्र की विकास योजना तैयार कर जिला पंचायत को संदर्भित की जायेगी। जिला पंचायत द्वारा जनपद की सभी क्षेत्र पंचायतों की विकास योजनाओं को समेकित करते हुये विकास योजना तैयार की जायेगी और उसे जिला योजना समिति को प्रस्तुत की जायेगी।

इसी प्रकार प्रत्येक नगरीय निकायों द्वारा स्थानीय लोगों की अपेक्षा के अनुसार नगर की विकास योजना को अंतिम रूप देते हुये जिला योजना समिति को प्रेषित की जायेगी। उप निदेशक द्वारा गाईडलाइन की अन्य निर्देशों पर भी प्रकाश डाला गया तथा अवगत कराया गया कि जिला योजना के अन्तर्गत छोटी योजनाओं को प्राथमिकता प्रदान की जाये, बड़ी एवं बहुग्राम योजनाओं को राज्य सेक्टर अथवा केन्द्र पाषित योजनाओं में प्रस्तावित किया जाये। जिला योजना के अन्तर्गत ऐसी योजनाओं/कार्यों का चयन किया जाये, जिन कार्यों को उसी वित्तीय वर्ष या अधिकतम 02 वर्ष में पूर्ण किया जा सके।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *