Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘कांग्रेस नेता सिद्धू ने सच कहने की हिम्मत दिखाते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बात की’ : बंशीधर भगत

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। गन्ना मूल्य को लेकर किए गए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट को उत्तराखंड की भाजपा सरकार के नेताओं ने भी लपका है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धू ने सच कहने की हिम्मत दिखाते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बात की है।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धू ने ट्वीट कर गन्ना मूल्य के मामले में अपनी ही प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने की जरूरत है।

अजीब बात यह है कि पंजाब मे खेती की लागत अधिक होने के बावजूद राज्य का सुनिश्चित मूल्य (एसएपी) हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की तुलना में कम है। कृषि के पथ प्रदर्शक के रूप में पंजाब में एसएपी बेहतर होना चाहिए।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने इस ट्वीट को लपकते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धृू ने सच कहने की हिम्मत दिखाई है। कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी इसे स्वीकारना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार किसानों के हितों को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ गन्ना, बल्कि गेहूं व धान की खरीद के लिए भी प्रदेश सरकार ने पुख्ता व्यवस्था की है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!