Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तर-प्रदेश

यूपी में 13 आईपीएस अफसरों के तबादले

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। गृह विभाग ने मंगलावार को कुल 13 आइपीएस अफसरों के ट्रांसफर किया है। पहले दो आइपीएस और फिर 11 आइपीएस अफसरों की तबादला लिस्ट जारी की गई थी। इसके अलावा पीपीएस संवर्ग के 14 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।

गृह विभाग की ओर से जारी लबादला लिस्ट के अनुसार नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा से पुलिस अधीक्षक विधि प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार पांडेय को सेनानायक 28वीं वीहिनी पीएससी इटावा से सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएससी वाराणसी और सुशील शुक्ला को पुलिस अधीक्षक लाजिस्टिक से पुलिस अधीक्षक डायल 112 बनाया गया है।

इसी प्रकार रुचिता चौधरी पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट, सभाराज पुलिस अधीक्षक एससीआरबी लखनऊ, शालिनी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट से सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद और प्रताप गोपेंद्र को पुलिस मुख्यालय से सेनानायक चतुर्थ वहिनी पीएसी प्रयागराज बनाया गया है।

गौरव बंसवाल को पुलिस अधीक्षक अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, मोहम्मद मुस्ताक पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा और अभिषेक अग्रवाल को अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर से अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार प्रयागराज बनाकर भेजा गया है

इससे पहले जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार 1990 बैच की आइपीएस अधिकारी तनूजा श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक लोक शिकायत पुलिस महानिदेशक कार्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण लखनऊ पद पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार 2017 बैच की आइपीएस अधिकारी दीक्षा शर्मा को मुजफ्फरनगर जिले से गाजियाबाद जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पद पर तैनात किया गया है।

14 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले :

दुर्गेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई, कपिल देव सिंह अपर पुलिस अधीक्षक इटावा, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, अनिल कुमार उप सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, राजेश कुमार पांडेय प्रथम अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी, विकास चंद्र त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, सुखराम भारती अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन चंदौली, प्रकाश द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, अनिल कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, चंद्र प्रकाश शुक्ला अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा, कमल किशोर उप सेनानयक 34वीं वाहिनी पीएसी एटा, अजय प्रताप सिंह उप सेनानयक 33वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, संजय कुमार चतुर्थ अपर पुलिस अधीक्षक सीबी-सीआइडी बरेली और सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी को उप सेनानयक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद बनाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!