Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

ओमिक्रोन का बढ़ रहा खतरा, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 20 केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2021, बुधवार, मुम्बई। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। यहां मंगलवार को दस नए मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। ये नए मामले पुणे में दर्ज किए गए हैं। यहां के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर करीब 30 हजार यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें से दस लोगों में ओमिक्रोन की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम के भी एक युवक में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

यह युवक जर्मनी से दुबई होकर सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में युवक नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मिला है। बता दें कि जर्मनी उन उच्च जोखिम वाले देशों में शामिल है जहां पर नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मरीज सामने आ रहे हैं। युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे दिल्ली के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बाद वह शाम को जबरन दिल्ली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में स्पेशल रूम लेकर भर्ती हो गया, जहां से वह चुपचाप निकल गया और गुरुग्राम के एक नामी अस्पताल में भर्ती हो गया। इस बात की जानकारी लगने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम युवक को यहां से दिल्ली ले गई।

विदित रहे कि देश में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के 30 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को मुंबई में ओमिक्रोन वैरिएंट के दो मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 हो गई है। महाराष्ट्र के अलावा राजस्थान में नौ, दिल्ली में एक, गुजरात में एक और कर्नाटक में दो मामले सामने चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!