Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अवैध खनन पर रोक लगाए जाने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन सख्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। जिला अधिकारी डॉo आर. राजेश कुमार द्वारा जनपद में अवैध खनन का भंडारण एवं अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार द्वारा विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत कोटड़ा संतोर में 60 टन अवैध भंडारण जब्त कर नगर पंचायत सेलाकुई में रखा गया। नवाबगढ़ में 85 टन एवं तीन डंपर बिना कागजातों के अवैध खनन करते पाए गए जिन्हें जब्त कर दिया गया। इसी प्रकार नया गांव में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन सामग्री का परिवहन करते जब्त किए गए जिन्हें पुलिस को सुपुर्द किया गया।

अवैध भंडारण करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार विकासनगर, जिला खान अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

जिला अधिकारी डॉo आर. राजेश कुमार ने कहा कि जनपद में अवैध खनन एवं भण्डारण करने वालों पर छापेमारी कर लगातार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए तथा भविष्य में भी अवैध खनन भंडारण एवं अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!