Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्डस्वास्थ

उत्तराखंड में नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू का कहर, एक और महिला की मौत

देहरादून। स्वाइन फ्लू का वायरस दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है। इससे दून में एक और मरीज की मौत हो गई है। इसके बाद प्रदेश में इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब सात हो गई है।

जानकारी के अनुसार मोहकमपुर निवासी 52 वर्षीय महिला की रात मौत हो गई। महिला का उपचार पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा था। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से जिन सात मरीजों की मौत हुई है उनमें से छह मामले अकेले श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि महिला की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। महिला बीते दस जनवरी से अस्पताल में भर्ती थी। कुल मिलाकर 12 दिन में स्वाइन फ्लू से सात मरीजों की मौत हो जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विभाग को अब यह नहीं सूझ रहा कि इसकी रोकथाम किस तरह की जाए। स्वाइन फ्लू से पीड़ित तीन मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार भी चल रहा है। विभागीय अधिकारी दावा करते नहीं थक रहे कि स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। राज्य के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रख गया है। सभी अस्पतालों में मरीजों के उपचार के में दवा उपलब्ध है।

स्वाइन फ्लू पर चिंता, डेथ ऑडिट कराएगा विभाग 

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित छह मरीजों की मौत हो चुकी है। एक ही अस्पताल में एक के बाद एक मौत को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते कहर को देखते हुए स्वास्थ्य महानिदेशालय में आपात बैठक बुलाई गई। इसमें  स्वास्थ्य महानिदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि मरीजों की मौत के वास्तविक कारणों की समीक्षा की जाए।

इस प्रकरण में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा यह भी देखा गया है कि सात मरीजों में से पांच मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे। एक मरीज राज्य से बाहर का था। जो उपचार के लिए यहां आया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने कहा कि मरीजों की मौत का असल कारण जानने के लिए उनका डेथ ऑडिट किए जाए। ताकि वास्तविक कारणों की पहचान की जा सके।

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि जनपद स्तर पर स्वाइन फ्लू से किसी भी मरीज की मौत होती है तो उसका भी डेथ ऑडिट अवश्य किया जाए।

स्वाइन फ्लू में कारगर नहीं सामान्य मास्क 

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सामान्य मास्क कारगर नहीं है। केवल ट्रिपल लेयर और एन-95 मास्क ही वायरस से बचाव में उपयोगी है। गांधी शताब्दी के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीण पंवार के अनुसार आमतौर पर धूल-मिट्टी से बचाव के लिए मास्क बेहतर उपाय होता है। डॉक्टर खुद भी कीटाणुओं से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करते हैं। यदि किसी संक्रमित महामारी से बचना हो तो भी मास्क का उपयोग किया जाता है।

ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क इस्तेमाल करने पर वायरस से 70 से 80 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है, वहीं एन-95 मास्क से 90 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है। उनका कहना है कि मास्क तभी कारगर होगा जब उसे सही तरह से पहना जाए। जब भी मास्क पहनें, तो उसे ऐसे बाधें कि मुंह और नाक पूरी तरह से ढक जाएं।

स्कूलों को अलर्ट जारी 

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी स्कूलों को भी अलर्ट जारी किया है। सीएमओ द्वारा मुख्य शिक्षाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों की वायरस से सुरक्षा का ध्यान रखा जाए, साथ ही बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया जाए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *