Breaking News :
>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
उत्तराखण्ड

सांसद निशंक बोले, बेमेल है उप्र में सपा और बसपा का गठबंधन

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने उत्तर प्रदेश में हुए सपा और बसपा के गठबंधन को बेमेल करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो साथ नहीं बैठ सकते, उनके दिल कैसे मिल सकते हैं। मौकापरस्त होकर ये इकट्ठा हो रहे हैं और जनता इसे खूब समझती है।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में लोस की सरकारी आश्वासनों की समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ.निशंक ने कहा कि यह भाजपा की कितनी बड़ी ताकत है कि उसके खिलाफ सभी दल इकट्ठा हो रहे हैं। ऐसे गठबंधन ‘कहीं का ईट-कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा’ को चरितार्थ करते हैं। जल्द ही ये बिखर भी जाते हैं।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने मन बना लिया है कि वह अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहती है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही गरीब और समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता की है। उनकी अगुआई में देश हर क्षेत्र में सशक्त हुआ है।

उन्होंने आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10 फीसद आरक्षण दिए जाने के फैसले को भी ऐतिहासिक करार दिया। मेरे लिए अच्छा है पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत द्वारा हरिद्वार से लोस चुनाव लड़ने संबंधी बयान के बारे में पूछे जाने पर डॉ.निशंक ने कहा कि मेरे लिए यह अच्छा है।

गंगा की निर्मलता को लेकर केंद्र व राज्य गंभीर : निशंक

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा की सरकारी आश्वासनों की समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राष्ट्रीय नदी गंगा की निर्मलता को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह गंभीर हैं। इस कड़ी में नमामि गंगे परियोजना के साथ ही कई कदम उठाए गए हैं। इनके सार्थक नतीजे भी सामने आए हैं। डॉ. निशंक देहरादून में आयोजित लोस की सरकारी आश्वासनों की समिति की बैठक के अंतिम दिन पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित लोस की सरकारी आश्वासनों की समिति की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन मंगलवार को नमामि गंगे परियोजना के अलावा रक्षा, जल संसाधन मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संबंधित लोस में दिए गए आश्वासनों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए डॉ.निशंक ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों के आश्वासनों को तीन माह में पूरा करना होता है। इस लिहाज से आश्वासन समिति इसकी समीक्षा करती है। समिति अपनी रिपोर्ट संसद को सौंपेगी।

डॉ. निशंक ने कहा कि नमामि गंगे से संबंधित आश्वासनों पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस बारे में जानकारी नहीं दी। कहा कि गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं। सभी को इसमें भागीदारी करनी होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड परियोजना की समीक्षा भी गई।

50 साल में रिकार्ड काम

डॉ. निशंक ने कहा कि आश्वासन समिति पूरी ताकत से कार्य कर रही है। पिछले 50 सालों में उसने रिकार्ड कार्य किया है। हालांकि, उन्होंने आश्वासनों के संबंध में ब्योरा नहीं दिया।

अध्यक्ष समेत दो ही सदस्य रहे मौजूद

लोस की सरकारी आश्वासनों की समिति की बैठक में अध्यक्ष समेत दो सदस्य ही मौजूद रहे। बताया गया कि समिति के लिए कोरम की आवश्यकता नहीं है। अध्यक्ष बैठक लेने के लिए सक्षम हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!