Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा>>क्या किडनी स्टोन में टमाटर खाना नुकसानदायक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास>>मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा>>सेलाकुई में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल>>अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर>>मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा>>मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, की कई विकास योजनाओं की घोषणा>>खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखंड में गर्मी का सितम, आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट; 25 जून तक मानसून की दस्तक की उम्मीद>>नैनीताल में पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों पर मंथन, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह सम्मानित
उत्तराखण्ड

सुपर डांसर चैप्टर 2: खिताब नहीं आकाश थापा ने दिल जीता

देहरादून : सबसे बड़े डांसिंग-शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 2’ के ग्रैंड फिनाले में भले ही आकाश थापा खिताब जीतने से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने दून का दिल जीत लिया। शनिवार रात शो शुरू होते ही लोग टीवी से चिपके रहे। दून में कई जगहों पर लोगों ने एक साथ बैठकर न सिर्फ शो देखा, बल्कि वोट के रूप में आकाश को ढेर सारा प्यार भी दिया।

सोनी चैनल पर प्रसारित शो सुपर डांसर चैप्टर 2 में आकाश के अलावा बिशाल शर्मा, रितिक दिवाकर और वैष्णवी प्रजापति ने टॉप-4 में जगह बनाई थी। शनिवार देर रात घोषित परिणामों में बिशाल शर्मा को विजेता घोषित किया गया। जबकि, आकाश थापा रनर अप रहे। विजेता के फैसले के लिए लाइव वोटिंग कराई गई, जिसमें समर्थकों ने अपने पसंदीदा प्रतिभागी को खूब वोट दिए। ग्रैंड फिनाले में आकाश की मां मीना थापा के अलावा बहन भी मौजूद रहीं।

पिता ने लोगों के साथ देखा शो

सुपर डांसर का ग्र्रैंड फिनाले देखने के लिए दूनवासी खासे उत्साहित रहे। रात को कई स्थानों पर बड़े-बड़े प्रोजेक्टर लगाए गए थे। पिता दीपक थापा ने मोथरोवाला (दूधली रोड) पर लगाए गए प्रोजेक्टर में परिचितों और स्थानीय लोगों के साथ शो देखा। दीपक थापा रात आठ बजे ही यहां पहुंच गए थे। नतीजे घोषित होते समय वो सभी लोगों के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर विनोद चमोली भी उपस्थित रहे।

दून समेत प्रदेशवासियों का मिला साथ: आकाश थापा को पूरे प्रदेश से खासा समर्थन मिला है। देहरादून के अलावा पूरे प्रदेश से आकाश को वोट मिले। इतना ही नहीं, सभी अपने रिश्तेदार एवं मित्रों से भी आकाश को वोट करने की गुजारिश करते रहे। देहरादून में रह रहे नेपाली समुदाय से आकाश को खासा समर्थन मिला।

वरुण ने भी की आकाश की तारीफ

आकाश थापा शो में ‘नौटी थापा’ के नाम से मशहूर थे। वो शो के जज अनुराग बासु, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के अलावा गीता कपूर के भी पसंदीदा थे। यहां तक कि शो के फिनाले में पहुंचे वरुण धवन ने भी आकाश के परफार्मेंस की खासी तारीफ की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!