Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

अचानक धंसी सड़क, खाई में जाने लगा वाहन; तभी हुआ चमत्‍कार

बागेश्वर: आज सुबह एक बोलेरो वाहन कपकोट से खरकिया जा रहा था। इसी दौरान रास्‍ते में बारिश के कारण अचानक सड़क धंस गई। वाहन खाई की ओर जाने लगा, तभी चमत्‍कार हुआ। वाहन पत्‍थर से अटक गया और आधा हवा में लटक गया। इससे वाहन में सवार छह लोगों की सांसें अटक गईं। किसी तरह सभी को सुरक्षित निकाला गया।

जिले का कपकोट क्षेत्र आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यहां कपकोट कर कर्मी मोटर मार्ग लंबे समय से बंद है। यहां के क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग को सुचारू करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में भी प्रदर्शन किया था। जगह जगह मार्ग पर मलबा आया है, जिससे यात्रियों को हमेशा खतरा रहता है।

ऐसा ही कुछ देखने को मिला। शनिवार को खरकिया नामक स्थान के पास कपूर से कर्मी को छह यात्रियों को लेकर एक बोलेरो वाहन गुजर रही था। इसी दौरान खरकिया के पास पहुंचने पर अचानक सड़क धंस गई। जिससे वाहन खाई की ओर जाने लगी, लेकिन तभी चमत्‍कार हुआ और वाहन पत्‍थर पर अटक गया। वाहन में बैठे छह यात्रियों को जैसे तैसे सुरक्षित निकाला गया।

इसके बाद जेसीबी बुलाकर गाड़ी को निकाला गया। उप जिलाधिकारी कपकोट रविंद्र बिष्ट ने बताया कि बरसात के कारण सड़कों पर बोल्डर गिरना, मलबा आना आम बात है। इसके लिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वही बंद सड़क मार्गों को प्राथमिकता से खोला जा रहा है। कपकोट ब्लॉक में अभी चार मोटर मार्ग बंद है। प्रशासन राहत बचाव कार्य चला रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!