Breaking News :
>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
उत्तराखण्ड

कैमरे में नजर आया आदमखोर गुलदार, मारने को वन कर्मियों ने संभाला मोर्चा

रायवाला, देहरादून : हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग पर रायवाला के पास एक बार फिर नरभक्षी गुलदार की लोकेशन ट्रेस हुई है। खतरे को देखते हुए पार्क प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है और सुरक्षा कर्मियों ने उसे ढेर करने के लिए मोर्चाबंदी कर दी। वहीं, आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

देर रात वनकर्मियों ने सत्यनारायण मन्दिर के पास बने मचानों में मोर्चा संभाला। दरअसल यहां एक बार फिर नरभक्षी गुलदार की लोकेशन ट्रेस हुई है। बता दें कि इस क्षेत्र में गुलदार नरभक्षी घोषित हैं। इनको मारने के लिए वन विभाग ने अनुमति ली हुई है।

एक नरभक्षी गुलदार को बीते माह 10 जुलाई को वनकर्मियों ने खांडगांव के पास ढेर कर दिया था। यहां नरभक्षी गुलदार चार साल के अंतराल में 21 लोगों को निवाला बना चुका है। वह क्षेत्र में लगे कैमरा ट्रैप में एक नरभक्षी गुलदार फिर से सत्यनारायण मंदिर के आसपास देखा गया।

गुरुवार को यहां गुलदार ने एक बकरी को मारा। जिसके बाद वनकर्मियों ने उसे ढेर करने की योजना बनाई। हाथी सवार टीम मोर्चा संभाले हुए है। पार्क निदेशक सनातन खुद टीम में शामिल हैं। हालांकि इस बारे में पार्क अधिकारियों की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

आबादी क्षेत्र में घुसा गुलदार

ऋषिकेश बैराज मार्ग पर काली कमली कुटिया के समीप एक गुलदार ने सड़क पार कर आवास-विकास के आबादी क्षेत्र में प्रवेश किया। मगर इसके बाद गुलदार का कुछ पता नहीं चल पाया।

जानकारी के मुताबिक रात्रि करीब 11:00 बजे ऋषिकेश बैराज मार्ग पर काली कमली कुटिया के समीप एक गुलदार अचानक सड़क पर आ गया। यहां से गुजर रहे दो पहिया और चौपहिया वाहन चालक सामने गुलदार को देख कर ठिठक गए।

गुलदार ने सड़क पार की और आवास-विकास कॉलोनी की तरफ दीवार फांदकर कूद गया। सूचना पाकर आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोग में हड़कंप मच गया। देर रात सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय सभासद अशोक पासवान के मुताबिक वन विभाग की टीम गुलदार को आबादी क्षेत्र में सर्च किया गया। फिलहाल गुलदार का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!