Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्ड

एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात

देहरादून/नई दिल्ली। जनपद देहरादून के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरावना और कालसी के छात्र-छात्राओं के लिए नई दिल्ली का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण यादगार बन गया। 28 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित इस यात्रा में प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन पहुंचने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने का अवसर मिला। राष्ट्रपति से हुई आत्मीय बातचीत ने विद्यार्थियों के अनुभव को और खास बना दिया। इस मुलाकात से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ देशसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को भी मजबूती मिली।

शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने नई दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक, शैक्षणिक और ज्ञानवर्धक स्थलों का भी भ्रमण किया। इससे उन्हें पाठ्यपुस्तकों से इतर प्रत्यक्ष अनुभव के जरिए देश के इतिहास, संस्कृति, लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय विरासत को करीब से समझने का अवसर मिला।

जिला जनजाति कल्याण अधिकारी, देहरादून ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रीय चेतना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन का भ्रमण और राष्ट्रपति से मुलाकात विद्यार्थियों के लिए गौरवपूर्ण अनुभव होने के साथ उनके भविष्य के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनेगी।

Loading

error: Content is protected !!