Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्ड

शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। कुमाऊं रेजिमेंट की 4 कुमाऊं बटालियन के पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर भारतीय सेना के प्रथम परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि मेजर सोमनाथ शर्मा 4 कुमाऊं के वीर सपूत थे और उन्होंने वर्ष 1947 में कश्मीर के बड़गाम में देश की रक्षा करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। दुश्मनों से मुकाबला करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके अद्वितीय शौर्य और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत देश के प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

संगठन का कहना है कि शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा स्थापित होने से उनके बलिदान और वीरता को स्थायी सम्मान मिलेगा। साथ ही यह प्रतिमा युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और सैन्य परंपराओं की प्रेरणा का केंद्र बनेगी।

ज्ञापन में मांग की गई कि प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम 3 नवंबर को किया जाए, ताकि यह मेजर सोमनाथ शर्मा को परमवीर चक्र से सम्मानित किए जाने की स्मृति से भी जुड़ सके। पूर्व सैनिकों ने कहा कि 4 कुमाऊं की पलटन, नैनी, कुमाऊं रेजिमेंट के गौरवशाली परिवारों और देहरादूनवासियों के सहयोग से प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सकता है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मेजर सोमनाथ शर्मा के शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने से जुड़े इस प्रस्ताव पर उचित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिकों की शौर्यगाथाएं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनके सम्मान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक सूबेदार महिपाल सिंह देवपा, सुरेश राठौर, हरिपाल सिंह कार्की, गोविंद सिंह खरकवाल सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!