Breaking News :
>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
खेल

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। भारत की जीत की सबसे बड़ी नायिका गेंदबाज दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने महज 7 गेंदों में बिना कोई रन दिए तीन विकेट हासिल किए और इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं दीप्ति

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 1.1 ओवर में बिना रन दिए तीन विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ ही वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। दीप्ति के नाम अब इस फॉर्मेट में 171 विकेट हो गए हैं।

उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 170 विकेट लिए हैं। 164 विकेट के साथ रवांडा की हेनरीट इशिम्वे इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

बिना रन दिए तीन विकेट लेकर बनाया भारतीय रिकॉर्ड

दीप्ति शर्मा ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की। वह टी20 इंटरनेशनल में तीन या उससे अधिक विकेट लेने के दौरान भारत की ओर से सबसे किफायती स्पेल डालने वाली गेंदबाज बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रेणुका सिंह के नाम था, जिन्होंने 2022 में पांच रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

शेफाली के अर्धशतक से भारत ने बनाया 159 रन

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती दौर में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन बाद के ओवरों में विकेट लगातार गिरते रहे। भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 159 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन की पारी खेली। प्रतिका रावल ने 22 और स्मृति मंधाना ने 19 रन बनाए। मंधाना रन आउट होकर पवेलियन लौटीं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर 5 रन और भारती फुलमाली 13 रन ही बना सकीं, जबकि ऋचा घोष खाता भी नहीं खोल पाईं। दीप्ति शर्मा ने बल्ले से पांच रन का योगदान दिया।

65 रन पर ढेर हुई थाईलैंड की टीम

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 65 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा के अलावा नंदनी शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर तीन विकेट झटके। श्री चरणी को दो विकेट मिले।

इस तरह भारतीय टीम ने गेंद और बल्ले दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 94 रनों से अपने नाम किया और महिला एशिया कप में जीत के साथ अभियान शुरू किया।