Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इस जिले में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: सीएम धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए सैद्धांतिक सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी स्पोट्र्स कांपलेक्स को सम्मिलित करते हुए इसके लिए आसपास की जमीन चिह्नित की जाए। इससे स्पोट्र्स कांपलेक्स का उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के संबंध में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही खेल एवं आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाएं।

इन सुझावों के आधार पर खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक की जानकारी देते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह खेल विश्वविद्यालय तकरीबन 100 एकड़ जमीन में बनेगा।

खेल विश्वविद्यालय के एक्ट व नियमावली बनाने के लिए स्वर्णिम गुजरात स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी के उप कुलपति की सेवाएं लेने के संबंध में भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही उनका शैक्षिक व खेल का स्तर बेहतर बनाने में मदद मिलेगा। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!