Breaking News :
>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी
उत्तराखण्ड

भट्टा गांव में शुरू हुई स्टूडेंट ऑफ द ईयर-टू की शूटिंग

मसूरी: मसूरी-देहरादून हाईवे स्थित भट्टा गांव में स्टूडेंट ऑफ द ईयर-टू की शूटिंग शुरू हो गई। पहले दिन टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे समेत अन्य कलाकारों ने कई शॉट्स दिए। वहीं फिल्म की शूटिंग को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। उनका कहना है कि बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग भट्टा गांव में होना हमारे लिए गर्व की बात है।

बता दें कि टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सूतारिया जैसे सितारों से सजी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-टू की शूटिंग इससे पहले एफआरआइ में हो रही थी। इसके बाद आगे की शूटिंग भट्टा गांव में शुरू हो गई है, जो 15 दिन तक चलेगी।

शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट रविवार को भट्टा गांव पहुंच गई थी। गांव में टाइगर श्रॉफ के घर का सेट बनाया जा रहा है, जो वुडेन कॉटेज की तर्ज पर है। वहीं गांव के बीचों-बीच अनन्या पांडे के चाचा के घर के लिए गांव की ही सरोज सिंह के घर को स्पेशल सेट बनाया गया है। जहां फिल्म के कई सीन शूट किए गए।

अगले कुछ दिनों में मसूरी की मालरोड, कंपनी गार्डन, लाल टिब्बा, धनोल्टी, जॉर्ज एवरेस्ट और सवॉय होटल में फिल्म की शूटिंग होगी। भट्टा गांव के दलीप सिंह रावत, दयाल सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, आशीष रावत का कहना है कि बड़े फिल्मी सितारों से सजी फिल्म की शूटिंग हमारे गांव में होने से रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।

बता दें कि गांव और आसपास बने सभी गेस्ट हाउस को फिल्म यूनिट ने किराये पर ले लिया है। इससे पहले मार्च में भी गांव की गलियों में शाहिद और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बत्ती गुल, मीटर चालू’ के कुछ सीन शूट किए गए थे।

स्थानीय संस्कृति से रूबरू होंगे टाइगर श्रॉफ

सूत्रों की मानें तो गांव में होने वाले एक शादी समारोह में टाइगर श्रॉफ और अन्य कलाकार हिस्सा लेंगे। जिसमें वो उत्तराखंड की लोक संस्कृति और स्थानीय रीति-रिवाजों से रूबरू होंगे।

भट्टा गांव पहुंच सकते हैं करण जौहर 

सूत्रों के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में फिल्म निर्माता करण जौहर भी भट्टा गांव पहुंच सकते हैं। जहां वो कलाकारों से भी मिलेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!