Breaking News :
>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
उत्तराखण्ड

देहरादून को स्मार्ट बनाने की योजना ने पकड़ी रफ्तार, केंद्र ने दिए 16 करोड़

देहरादून: स्मार्ट सिटी में दून का चयन होने के करीब 10 महीने बाद पहली बार ऐसा लग रहा है कि अब दून को स्मार्ट बनाने की योजना रफ्तार पकड़ लेगी। केंद्र सरकार ने देहरादून स्मार्ट सिटी लि. कंपनी के लिए 16 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इसके साथ ही कंपनी के सीईओ दिलीप जावलकर ने राज्य सरकार से भी इतनी ही धनराशि की मांग की है।

सीईओ दिलीप जावलकर के मुताबिक, कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने तीन करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की थी। इस राशि से कौलागढ़ रोड पर स्वास्तिक टावर पर ग्राउंड व फ्रस्र्ट फ्लोर के एक हिस्से में कार्यालय की स्थापना की जा रही है। अब केंद्र से 16 करोड़ रुपये जारी हो जाने के बाद विभिन्न पदों के लिए छह से नौ मई के मध्य में साक्षात्कार भी आयोजित किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी कंपनी ने कंसल्टेंट कंपनी के रूप में अल्मोंस कंपनी का चयन भी कर दिया है, जो कि एक मई से दून में काम करना भी शुरू कर देगी। कंपनी के काम शुरू करने के 15 दिन के भीतर एक प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी जाएगी। उसके आधार पर तय किया जाएगा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रथम चरण में क्या-क्या काम किए जाने हैं।

रफ्तार पकड़ने में लगा समय

स्मार्ट सिटी में दून का चयन जून माह में कर लिया गया था, जबकि जुलाई में देहरादून स्मार्ट सिटी लि. नाम से कंपनी का गठन किया गया और अगस्त में जाकर आइएएस अधिकारी दिलीप जावलकर को इसका सीईओ बनाया गया। इसके बाद भी लंबे समय तक कंपनी बजट के लिए तरसती रही और अब बजट को लेकर कंपनी का कुछ हद तक सूखा दूर हुआ है। हालांकि, यह राशि भी काफी कम है, क्योंकि प्रथम चरण में कंपनी को 100 करोड़ रुपये केंद्र से और इतनी ही राशि राज्य से प्राप्त होनी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!