Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
फिल्म-जगतमनोरंजन

आलिया भट्ट की “जिगरा” का हिस्सा बनीं शोभिता धुलिपाला, निभायेंगी अहम भूमिका

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2023, मंगलवार, मुम्बई। आलिया भट्ट मौजूदा वक्त में अपनी आने वाली फिल्म जिगरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, बल्कि धर्मा प्रोडक्शंस के साथ इसका निर्माण भी कर रही हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है।खबर है कि आलिया के अलावा शोभिता शोभिता धुलिपाला भी जिगरा में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। हालांकि, इस खबर की अभिनेत्री की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हाल ही में आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि शोभिता जिगरा की स्टारकास्ट से जुड़ चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर शोभिता को फॉलो करना शुरू किया है। फिल्म जिगरा की बात करें तो यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।इसका निर्देशन वासन बाला ने किया है। शोभिता ने साल 2016 में आई फिल्म रमन राघव 2.0 के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था।शोभिता द बॉडी, घोस्ट स्टोरीज और मेजर जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री कई मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।शोभिता ने 2019 में मेड इन हेवन के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने आखिरी बार इसकी दूसरी किस्त में देखा गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!