Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
देश

कांग्रेस की रैली पर शाह का हमला, कहा- हार से निराश राहुल गांधी कर रहे परिवार आक्रोश रैली

नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली पर निशाना साधा है। अमित शाह ने इस रैली को परिवार आक्रोश रैली करार दिया है। अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरते हुए ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक वंश और उनके दरबारी एक के बाद एक जनादेश के चलते राज्यों से बेदखल हो रहे हैं और अब वे जनाक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। आज की कांग्रेस रैली कुछ और नहीं, बल्कि परिवार आक्रोश रैली है, जो उनकी बढ़ती अलोकप्रियता को उजागर करती है।

अमित शाह ने अपने अगले ट्वीट पर लिखा आज के परिवार आक्रोश रैली के दौरान आप भारत के लिए नफरत को देखेंगे। 125 करोड़ भारतीयों ने कांग्रेस की विकास विरोधी और विभाजनकारी राजनीति को नकार दिया है। कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति सबके सामने आ गई है। अमित शाह ने आगे कहा कि यदि कांग्रेस जन आक्रोश देखना चाहती है तो उसे चुनावों में हो रही अपनी लगातार हारों को देखना चाहिए। अब जनता कांग्रेस के झूठ, खोखले वादों, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं कर रही है।

अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा अगर कांग्रेस वास्तव में जानना चाहती है कि जन आक्रोश क्यों हैं, तो उन्हें आज की रैली में जवाब देना चाहिए कि वह संसद क्यों नहीं चलने दे रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए कि कांग्रेस ने ओबीसी कमीशन के गठन को क्यों रोका है जो पिछड़े वर्गों को न्याय देता है?

अमित शाह आगे लिखा कि मैं यह भी आशा करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष देश के संस्थानों को अस्थिर करने के प्रयासों पर देश से माफी मांगेंगे। उन्होंने ऐसा सिर्फ सत्ता की भूख के लिया किया। कांग्रेस के इन नकारात्मक और घुमावदार रणनीति से देश थक गया है।

राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे हैं। पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद से राहुल गांधी सरकार के खिलाफ काफी आक्रमक हैं। इस जन आक्रोश रैली को भी एक तरह से राहुल गांधी का शक्ति परीक्षण ही माना जा रहा है। इस जनसभा को काफी महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!