Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
उत्तराखण्ड

ओले गिरने से उमस से मिली राहत, बदलता रहेगा मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। गत शाम पहाड़ों में बारिश और देहरादून में ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मलबा आने से यमुनोत्री राजमार्ग भी बंद रहा।

गत दिवस भी पहाड़ों में बारिश का क्रम जारी रहा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बारिश के साथ ही ऊंची चोटियों पर हिमपात भी हुआ। बारिश के कारण मलबा आने से यमुनोत्री राजमार्ग बाधित हो गया, इसले देर शाम तक खोल दिया गया। हालांकि्  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु है।

पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे बढ़ते तापमान पर तो अंकुश लगा है, लेकिन दुश्वारियां बढ़ी हैं। विशेषकर कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में नुकसान के समाचार हैं। जिले की धारचूला तहसील में मलबा आने से कैलास-मानसरोवर मार्ग भी पांच घंटे बंद रहा। गत शाम सीमा सड़क संगठन के जवानों ने मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया।

बारिश से बरसाती नदियों और नालों में उफान आ गया। कई दुकानों और मकानों में पानी घुसने के भी समाचार हैं। राजस्व टीम मौके लिए रवाना हो गई थी।

बारिश के साथ पड़े ओले, उमस से राहत

शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और देहरादून में तेज बारिश के साथ ओले पड़े। इससे दिनभर की गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो कहीं धूप तो कहीं बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की तो कहीं गर्ज के साथ तेज बारिश हो सकती है।

मौसम के मिजाज को देखते हुए उन किसानों के माथे पर पसीना है, जिनकी गेहूं की फसल अभी तक खेत में कटी पड़ी है, या कटाई नहीं हुई। बारिश से पहले देहरादून का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क्रमश: एक और दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। बारिश-ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट आई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!