Breaking News :
>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’
उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

सीमांत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भाजपा में विश्वास, धारचूला जीत का संकेत- भट्ट

देहरादून। 2027 में हैट्रिक के लक्ष्य के साथ भाजपा ने पिथौरागढ़ के सीमांत दूरस्थ के कई जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना, धारचूला विधानसभा में जीत का शुभ संकेत है।

पार्टी में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा, प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कामों से विकास की बयार बह रही है। एक ऐसा विश्वास आम जनमानस में स्थापित हुआ है कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकसित होना अब तय है। यही वजह है कि राजनीतिक, सामाजिक तमाम तरह के कार्यकर्ता, पार्टी के विचारों में विश्वास जताकर, विकासयात्रा में सहयोगी बनना चाहते हैं। जिसका उदाहरण है, आप सब लोगों का सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर यहां इतनी बड़ी संख्या में होना।

उन्होंने कहा, दूरस्थ जिले पिथौरागढ़ की सीमांत विधानसभा से आप सब लोगों का आना सरकार और सांगठनिक कामों के प्रभाव को दर्शाता है। सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्र से भी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ लोगों का पार्टी में विश्वास जताना, वहां धारचूला विधानसभा में 27 में जीत का शुभ संकेत है। पिछली बार भी हम बेहद कम लगभग 1118 वोटों से जीत दर्ज करने से रह गए थे, वो कसर इस बार सौ फीसदी पूरी कर दी जाएगी।

प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द पांगती, गणेश पांगती सभासद, जितेंद्र जोठा सभासद, हंसा देवी सभासद, सुरेन्द्र‌ सिह बृजवाल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पुष्कर सिह पूर्व प्रधान छूरातोली, नवीन जौपनी, महेश रावत, सुरेंद्र सिंह निखुरप्पा, भूपेंद्र सिंह धर्मसत्तू, मनोज सिंह मर्तोलिया, मनोहर सिंह घपवाल, नितिन रावत, कृष्णा पांगती, दीपू बृजवाल, कैलाश जेरठा, राजू बम, दिनेश बृजवाल, लाजवंत बृजवाल समेत बड़ी संख्या में राजनैतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संगठन की रीति नीति में विश्वास जताए

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक, पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी समेत कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!