Breaking News :
>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर सचिवालय सेवा संवर्ग में आवश्यकतानुसार नए अनुभाग व पदों का किया अनुरोध

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कार्य के लिए सचिवालय सेवा संवर्ग में आवश्यकतानुसार नए अनुभाग व पदों का सृजन करने का अनुरोध किया है। संघ ने गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करने और केंद्र सरकार के समान राज्य कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता अनुमन्य करने समेत 14 सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। इसके साथ ही संघ ने सचिवालय की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए 24 सुझाव भी पेश किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में सोमवार को सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि जनवरी 2019 में तत्कालीन वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत की अध्यक्षता में संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक हुई थी। इस बैठक में बनी सहमति के अनुरूप सचिवालय भत्ते की दर में बढ़ोतरी करने, एमएसीपी योजना को समाप्त करते हुए एसीपी योजना को लागू करने, कार्मिक विभाग की शिथिलीकरण नियमावली को फिर से लागू करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने समेत अन्य मांगों पर सहमति बनी थी। इसका शासनादेश अभी तक नहीं हो पाया है।

संघ ने इस दौरान सचिवालय सहायक पदधारकों को वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ देने, राज्य संपत्ति विभाग के वाहन चालकों को सचिवालय प्रशासन विभाग में शामिल करने और रक्षक संवर्ग में पुलिस के समान के बजाय सचिवालय में विद्यमान पदों के समान वेतनमान देने का भी अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव विमल जोशी, उपाध्यक्ष सुनील लखेड़ा के अलावा जेपी मैखुरी, देवेंद्र रावत, अनिल प्रकाश उनियाल, लालमणि जोशी, किशन असवाल, उमेश कुमार व संदीप बिष्ट शामिल थे।

सचिवालय संघ ने अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री को इस दौरान 24 सुझाव भी दिए। इसमें उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासकीय विभागों के प्रमुख सचिव व सचिव बिना सचिवालय प्रशासन की सहमति के कार्मिकों का पटल परिवर्तन कर रहे हैं। इसकी समीक्षा की जाए। विभागीय सचिवों को उसी विभाग का निदेशक न बनाया जाए। आइएएस को छोड़ शेष सेवा के अधिकारियों के सचिवालय में पद चिह्नित करते हुए उसी विभाग में तैनाती दी जाए।

मुख्यमंत्री व मंत्री स्तर की वार्ताओं में सचिव स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। वार्ता में वही अधिकारी उपस्थिति हों, जिनका नाम पत्रावली में है। सभी अधिकारियों की तय समय में सचिवालय में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा संघ ने सचिवालय में बहुमंजिला भवन का निर्माण कराने, सचिवालय में क्रेच बनाने व सचिवालय कर्मियों की एक अनुभाग में तीन साल तक तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!