Breaking News :
>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी>>स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल>>प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम>>देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती>>कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई>>उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन>>नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी>>पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम>>जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये परिसंपत्तियों की नियमित समीक्षा के निर्देश>>तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी>>त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान>>हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी>>25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी>>‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
उत्तराखण्ड

रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, पहाड़ पर बस सेवाएं ठप

देहरादून: वेतन समय पर देने और अन्य मांगों को लेकर रोडवेज के करीब चार हजार कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले हो रहे आंदोलन से राज्य के पर्वतीय मार्गों पर बस संचालन पूरी तरह ठप पड़ गया है।

पर्वतीय डिपो से सुबह गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, श्रीनगर समेत अन्य पर्वतीय मार्गों पर जाने वाली बसें नहीं गयी, जिससे यात्री परेशान रहे। इन यात्रियों ने मैक्सी कैब का सहारा लिया। इसके अलावा ज्यादातर कार्यशाला और कार्यलयों में भी कामकाज ठप पड़ सकता है।

परिषद के ज्यादातर सदस्य नियमित कर्मचारी हैं और पर्वतीय मार्गों पर सेवाएं देते हैं। इसके साथ ही राज्य से बाहर जाने वाली कुछ बसों का संचालन भी रुकने के आसार हैं। कार्य बहिष्कार का बड़ा असर दोपहर तक सामने आएगा।

ऋषिकेश में कांवड़ियों ने बस टर्मिनल कंपाउंड में किया हंगामा

हरिद्वार के लिए बस ना मिलने पर कांवड़ियों ने बस टर्मिनल कंपाउंड में हंगामा किया। भीड़ में शामिल उपद्रवी रोडवेज बस अड्डे के गेट पर जमा होकर अंदर आने वाली बसों को रोकने लगे। कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन के निर्देश पर लोकल सयुंक्त रोटेशन के द्वारा 4 बस हरिद्वार के लिए लगाई गई है। कांवड़िये के द्वारा एक बस चालक को पीटे जाने के खिलाफ बस चालकों ने जाने से इंकार कर दिया।

मंगलवार की सुबह कांवड़िये रोडवेज बस अड्डे के गेट पर बैठ गए। अंदर आने वाली बसों को रोकने लगे। देहरादून रोड पर जाने वाले छात्र छात्राओं और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों सामना करना पड़ा। इस बीच गुस्साए आसपास के परिवहन व्यवसाइयों और व्यापारियों ने लाठी-डंडे निकाल लिए और इन कावड़ियों को यहां से खदेड़ा। पुलिस ने किसी तरह से बीच बचाव कर स्थिति को सामान्य किया।

कार्य बहिष्कार से बसों का संचालन प्रभावित

हल्द्वानी में रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आज से शुरू हो चुका है। जिसके चलते बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। माह के प्रथम सप्ताह में सैलरी भुगतान, विशेष श्रेणी कर्मियों को न्यूनतम 18000 वेतन देने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर परिषद लंबे समय से मुखर है। कार्य बहिष्कार का ज्यादा असर काठगोदाम डिपो की बसों पर रहा। दस बजे तक काठगोदाम डिपो की मात्र दो बसे रूट पर गई। वहीं वर्कशॉप में परिषद से जुड़े कर्मियों की संख्या ज्यादा होने के कारण बसों की मरम्मत का काम भी अटक गया। शाखा मंत्री आन सिंह जीना ने बताया कि मांगे पूरी होने तक कर्मचारी काम नहीं करेंगे।

पिथौरागढ़ में भी दिखा कार्य बहिष्‍कार का असर

रोडवेज कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का सुबह 9 बजे बाद असर शुरू। सुबह की सभी बसें गंतव्य को गई। 9 बजे के बाद से अधिकांश कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बाद बसों का संचालन प्रभावित हो चुका है। 9 बजे बाद चलने वाली बसे डिपो में खड़ी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!