Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

यहां जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर हैं नौनिहाल

लालढांग, हरिद्वार : राज्य गठन के बाद भी हरिद्वार जिला मुख्यालय से सटे गजीवाली गांव के बच्चों को स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जहां से बच्चे स्कूल जा रहे हैं, वहां कभी भी बरसाती नाला आ सकता है। नाले के ऊपर बना अस्थाई मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को सात फीट गहरे गड्ढे से निकलना पड़ रहा है। ये हाल किसी पहाड़ी क्षेत्र का नहीं बल्कि उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में से एक मैदान जिले हरिद्वार का है।

भारी जोखिम उठा रोजाना इस तरह बच्चों का स्कूल जाना कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर से आंख मूंदे हुए हैं, जैसे उन्हें हादसे का इंतजार हो। खास बात यह कि यहां के जनप्रतिनिधि प्रदेश की राजनीति में अच्छा खासा मुकाम रखते हैं।

स्थानीय निवासी रमेश का कहना है कि यहां के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके हैं, पूर्व सांसद हरीश रावत भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हरिद्वार शहर से चार बार विधायक और वर्तमान में प्रदेश सरकार के शासकीय प्रवक्ता होने के साथ ही कैबिनेट मंत्री भी हैं। भाजपा के स्थानीय विधायक यहां से दूसरी बार चुनाव जीते हैं। बावजूद क्षेत्र की इस कदर उपेक्षा समझ से परे है।
वर्तमान में बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन जहां से हो रहा है, वहां पर विधायक निधि से पुल का निर्माण किया जाना है, लेकिन टेंडर के 6 माह बाद भी यह काम शुरू नहीं हो सका। केवल गड्ढे ही खोदे गए हैं। नाले की हालत बद से बदतर हो चुकी है। पहले आसानी से यहां से आवागमन हुआ करता था, लेकिन अब पुल निर्माण के पिल्लरों के लिए बनाए गए गड्ढे नौनिहालों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ऐसे में उनकी जान को जोखिम बना रहता है। स्कूली बच्चे ऐसे स्थान से नाला पार कर रहे हैं, जो उनके लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।

पहाड़ों में हल्की सी बारिश से ही नाला उफनने लगता है। ऐसे में कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण इस सबके लिए सरकारी मशीनरी को जिम्मेदार ठहरा रहे है।

ग्रामीण धर्म सिंह, कुलदीप चौधरी, केदार नेगी, शंकर ममगाईं, सुरेश काला, पूर्व प्रधान गाजीवाली नंदराम, नरेश पाल ने बताया कि जहां पुल का निर्माण किया जा रहा है, वहां पहले स्थायी और मजबूत काम करना चाहिए था। इससे किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!