Breaking News :
>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्‍खलन के कारण कई जगह बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, ऋषिकेश। देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह मलबा आने से यातायात बाधित रहा। मार्ग पर पत्थर आने के खतरे को देखते हुए पुलिस को भद्रकाली में वाहनों को रोकना पड़ा। हालांकि, पिछले कुछ घंटों से आम यातायात सुचारू हो गया है।

मंगलवार मध्यरात्रि के बाद मौसम ने करवट बदल दी थी। हल्की बारिश रुक-रुककर होती रही। ऋषिकेश तथा आसपास क्षेत्र में भी मध्य रात्रि से रुक-रुककर बारिश जारी है।

बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्र नगर से आगे हिंडोला खाल, ताछला तथा नागणी क्षेत्र में कुछ जगहों पर मलबा आ गया, जिससे यहां मार्ग बाधित हो गया। सुबह के समय ऋषिकेश से टिहरी की ओर जाने वाले वाहन कई जगहों पर फंसे रहे। जगह-जगह पहाड़ी की ओर से पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए पुलिस ने भद्रकाली चेक पोस्ट पर ही चंबा की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया।

मार्ग सुचारू होने के बाद यहां से वाहनों को छोड़ा गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीकीरेती कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से भद्रकाली चेक पोस्ट पर वाहनों को रोका गया था। फिलहाल गंगोत्री मार्ग पर यातायात सुचारू है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!