Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर से बगावत का दौर शुरू, धारचूला विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2022, बुधवार, देहरादून। धारचूला के विधायक हरीश धामी के भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। धारचूला, गोरीछाल व अन्य ब्लाक अध्यक्षों सहित सभी ने कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता और पदों से त्यागपत्र दे दिए हैं। विधायक धामी देहरादून को निकल चुके हैं। क्षेत्र में कांग्रेस छोडऩे वालों का सिलसिला जारी है।

विधायक धामी से भाजपा में शामिल होने की बात पूछी गई तो तो उन्होंने स्पष्ट तो कुछ नहीं कहा। पर यह कहते हुए संकेत दिया कि उनको जिताने वाली जनता और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं चाहेंगे वही वह करेंगे। धामी ने कांग्रेस पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनकी लगातार उपेक्षा हो रही है। पूर्व में जब कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुआ तो उन्हें जो पद मिला था उसमें सबसे नीचे उनका नाम था। बाद में भी उन्हें केवल नाममात्र का पद दिया गया।

विधायक धामी ने कहा कि कांग्रेस पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के प्रति नकारात्मक सोच रखती है। उनकी उपेक्षा करती है। वह स्वयं पूर्व सैनिक परिवार से हैं। उनके स्व. पिता ने 1971 का भारत पाक युद्ध लड़ा था। कांग्रेस ने हमेशा सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवारों की उपेक्षा की है।  धामी ने कहा कि उन्होंने 31 वर्षो बाद धारचूला सीट कांग्रेस के खाते में डाली। अपनी सीट छोड़ कर पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव लड़ा कर विजयी बनाया। 

2017 में जब पूरे देश सहित उत्तराखंड में मोदी लहर चल रही थी उस समय भी मैनें जीत दिलाई। जिले की तीन सीटें भाजपा के खाते में गई थी, तब भी धारचूला सीट कांग्रेस के खाते में डाली। कांग्रेस में उनकी लगातार उपेक्षा से सीमांत के कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस हैं। इस उपेक्षा से खिन्न होकर सभी ब्लाक अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों ने त्याग पत्र दे दिए हैं।

हल्द्वानी से देहरादून जा रहे धामी से उनके फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिस जनता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत दिलाई है। उनके जो आदेश होंगे वही वह मानेंगे। मंगलवार को धारचूला , मुनस्यारी क्षेत्र में जो हुआ है उससे लगता है कि धामी के भाजपा में जाने के कयास सच साबित होंगे।

हरीश धामी के समर्थन में पीसीसी सदस्य हीरा चिराल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने कहा कि ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। भाजपा में जहां युवा चेहरों को अवसर दिया जा रहा है, वहीं कांग्रेस युवाओं को दरकिनार कर रही है। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। सीमांत की उपेक्षा नहीं सहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!