Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी बुधवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हुए रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। मंगलवार को उन्होंने मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबर पीठ के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को दोपहर बाद देहरादून से मध्य प्रदेश के दो-दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री वहां से हेलीकाप्टर से दतिया गए और पीतांबर पीठ के दर्शन किए। इसके बाद वह रात्रि विश्राम के लिए इंदौर लौट आए। बुधवार को उनका उज्जैन के महाकाल मंदिर जाकर दर्शन करने का कार्यक्रम है। देर शाम वह देहरादून वापस लौटेंगे।

समान नागरिक संहिता को सरकार जल्द करेगी लागू : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मध्‍य प्रदेश रवाना होने से पहले कहा कि दून में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जाएगी। शहर को सुंदर और स्मार्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विकास कार्यों के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आमजन को इससे कोई परेशानी न हो। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने देहरादून स्मार्ट सिटी कंपनी को भी विशेष दिशा-निर्देश दिए जाने की बात कही। इसके अलावा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर कार्यवाही की जा रही है, जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कहीं। वह यहां आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

इस दौरान राजपुर रोड विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के समक्ष जन समस्याओं को रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी और इससे आमजन को पेश आ रही समस्या से भी अवगत कराया। साथ ही मच्छी बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में सभी कार्य समय पर और व्यवस्थित तरीके से होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!