Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

अभिनेता व गोरखपुर सांसद रवि किशन उत्तराखंड में बनायेंगे कुमाऊँनी और गढ़वाली फिल्में, विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी का करेंगे प्रचार

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा कि वह उत्तराखंड में गढ़वाली और कुमाऊंनी फिल्में बनाएंगे। देवभूमि उत्तराखंड उन्हें शूटिंग के लिए खासी पसंद आई है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री जिस गति से आज आगे बढ़ रही है, उत्तराखंड की फिल्मों को भी बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह फिल्मों की 70 से 80 प्रतिशत शूटिंग होती है, उत्तराखंड में भी इसी तरह होने लगेगी, क्योंकि शूटिंग के लिए बेहतर जगहों में से उत्तराखंड भी शामिल है। फिल्मों की अधिक शूटिंग होने से टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

बीते एक महीने से देहरादून में चल रही बालीवुड फिल्म ‘बूंदी रायता’ की शूटिंग के लिए पहुंचे अभिनेता व गोरखपुर सांसद रवि किशन सोमवार को ब्लेसिंग फार्म में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वादियां इतनी खूबसूरत हैं कि यहां से जाने का मन नहीं करता। उत्तराखंड की पहचान प्राकृतिक सौंदर्य के रूप में तो हैै ही, साथ ही यहां रहने वालों की सादगी और अपनेपन ने उन्हें खासा प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को फिल्मों में मौका देने की बात हो या कलाकारों की अन्य समस्या पार्लियामेंट में वह इन मुद्दों को हमेशा ही उठाते आए हैं

गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर वह शूटिंग के बाद उत्तर प्रदेश जाएंगे और स्टार प्रचारक के तौर पर तीन महीने तक भाजपा का प्रचार करेंगे। इसके बाद वह विशेष रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रचार के लिए उत्तराखंड आएंगे और उनके साथ रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर कहा कि उन्हें अभी से ही जीत की उम्मीद नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को विश्वनाथ कोरिडोर का उद्घाटन किया और क्षेत्र को गंदगी से आजाद किया।

अभिनेता रवि किशन ने कहा कि मुख्यमंत्री से फिल्म बूंदी रायता को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने को लेकर वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म, वेबसीरीज में आपत्तिजनक दृश्य न हो इसका सभी को प्रयास करना चाहिए, जिससे दर्शक उसे परिवार के बीच बैठकर देख सकें।

रवि किशन ने युवाओं को जिंदगी की सीख के टिप्स दिए। कहा कि वर्तमान में लोग जिंदगी में शाटकर्ट से चलना पसंद करते हैं, जो शुरू में अच्छी लगती है, लेकिन अंत बुरा हो जाता है। वहीं, जो लोग कठिन परिश्रम और इमानदारी से कार्य कर आगे बढ़ते हैं उनकी जिंदगी अलग ही होती है। मनुष्य में ईमानदारी, मेहनत, माता पिता की सेवा करना, देश प्यार और स्वयं विश्वास, दूसरों की मदद के गुण होने चाहिए।

दून में पथरीबाग चौक स्थित ब्लेंसिंग फार्म में हुई फिल्म बूंदी रायता’ की शूटिंग

बालीवुड फिल्म ‘बूंदी रायता’ की शूटिंग सोमवार को दून में पथरीबाग चौक स्थित ब्लेसिंग फार्म में हुई। जिसमें अभिनेता रवि किशन और शिल्पा शिंदे के कोर्ट मैरिज के बाद परिवार के बीच रिसेप्शन के कई दृश्य फिल्माए गए। राधिका जी फिल्म्स के बैनर तले निर्देशक कमल चंद्रा की फिल्म ‘बूंदी रायता’ में अभिनेता हिमांश कोहली, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन व अभिनेत्री सोनाली सहगल, शिल्पा शिंदे मुख्य भूमिका में हैं।

‘बूंदी रायता’ : मानवता की सीख को दर्शाती फिल्म है

टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे फिल्म बूंदी रायता में अभिनेता हिमांश कोहली की बहन सिम्मी का किरदार निभा रही हैं। शिल्पा शिंदे ने कहा कि यह फिल्म मानवता की सीख को दर्शाती है। कहा कि उन्हें उत्तराखंड में प्रकृति के बीच स्वच्छ हवा के बीच रहने का मौका मिलना सौभाग्य है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!