Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी>>STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही : “अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार”>>मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश>>पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम>>आधी रात को छात्रों के बीच पहुँचा PM मोदी का संदेश, कहा : “आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार”>>मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक>>जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार : डॉ. आशीष चौहान>>देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे>>‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44,735 लोगों ने लिया भाग>>‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम होगा मजबूत, 112 से जुड़ेंगी सभी हेल्पलाइन>>लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी>>हिमाचल का फरार बदमाश पटेलनगर से गिरफ्तार>>श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- मुख्यमंत्री धामी >>‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

जीवन की जंग हार गए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह : राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर से पूरा देश सकते में हैं। सभी देशवासी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन बुधवार को वरुण सिंह जिंदगी की जंग हार गए। पिछले एक हफ्ते से कमांड अस्पताल, बेंगलुरु में उनका इलाज चल रहा था। बीती 8 दिसंबर को कुन्नूर की नीलगिरि पहाड़ियों में एमआई17 वी5 हेलीकाप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। 

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर दी थी। जिसके बाद  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

भारतीय सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा, थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की हैं। 08 दिसंबर 21 को कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकाप्टर दुर्घटना के बाद आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट पर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर लिखा गया कि यह जानकर दुख हुआ कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद आज अंतिम सांस ली। हेलीकाप्टर दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया, राष्ट्र उनका आभारी है। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

पीएम मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ग्रुप कैप्टन वरुण ने गर्व के साथ देश की सेवा की, उनके निधन की खबर से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि, IAF पायलट, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जान कर शब्दों से परे दुख हुआ। वे एक सच्चे योद्धा थे जो अंतिम सांस तक लड़ते रहे। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

गृह मंत्री अमित शाह दु:ख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, कुन्नूर में हेलीकाप्टर दुर्घटना के बाद चोटों से जूझ रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। ईश्वर वीर की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। शांति शांति शांति।

भापजा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ट्वीट किया कि, तमिलनाडु हेलीकाप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी की उपचार के दौरान मृत्यु के समाचार से आहत हूं। उनकी वीरता और देश के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ है।

जय हिंद

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!