Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
मनोरंजन

रणवीर-दीपिका ने मिलकर मनाया सिंबा की कामयाबी का जश्न, अक्षय कुमार-अजय देवगन भी पहुंचे

मुंबई। ‘सिंबा’ ज़बरदस्त हिट साबित हुई है। रोहित शेट्टी और उनकी पूरी टीम इस कामयाबी से बेहद उत्साहित है। इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए सिंबा की टीम ने सोमवार को ज़बरदस्त पार्टी की। इस पार्टी में रोहित शेट्टी, करण जौहर, रणवीर सिंह, सारा अली ख़ान के साथ दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और अजय देवगन की मौजूदगी ख़ास रही।

दिसंबर के आखिरी शुक्रवार को रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘सिंबा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ दौड़ रही हैं। फ़िल्म ने रविवार तक 190 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जो सोमवार को यक़ीनन 200 करोड़ पार कर गयी होगी और ऐसी बंपर कमाई और कामयाबी के बाद सक्सेस पार्टी तो बनती ही है! आप देख सकते हैं रणवीर, रोहित शेट्टी, सारा, अक्षय कुमार और करण जौहर एक साथ बिल्कुल पार्टी के रंग में नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि रविवार को मुंबई के एक सिनेमा हॉल में रणवीर सिंह चेहरे पर मास्क लगाकर फ़िल्म देखने पहुंच गए थे। पहले भी ख़बर आई थी कि रणवीर अपनी पहचान छुपाकर दर्श्कों के बीच जाकर सिनेमा देख रहे हैं। ज़ाहिर है रणवीर इस मूमेंट को इंजॉय कर रहे हैं। शादी के बाद यह उनकी पहली रिलीज़ फ़िल्म है। दीपिका पादुकोण भी इस सक्सेस पार्टी में कुछ इस अंदाज़ में पहुंची। दीपिका भी इस कामयाबी से बेहद उत्साहित हैं।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में रणवीर सिंह ने पुलिस इन्स्पेक्टर का किरदार निभाया है और उनके साथ सारा अली ख़ान फ़िल्म की हीरोइन हैं। आप देख सकते हैं सारा जैसे फूलों का एक ताज पहन कर पार्टी में पहुंची! उनके चेहरे की चमक बता रही है कि वो कितनी खुश हैं?

फ़िल्म में अक्षय कुमार भी मेहमान भूमिका में दिखते हैं और कहा जा रहा है कि वो भी रोहित शेट्टी के साथ जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में नज़र आयेंगे। करण जौहर के लिए भी सिंबा की कामयाबी बेहद ख़ास है वो इस फ़िल्म के साथ निर्माता के रूप में जुड़े थे।

अजय देवगन रोहित शेट्टी के ख़ास दोस्त हैं वो भी इस पार्टी में काजोल के साथ पहुंचे। सिंबा में वो भी मेहमान भूमिका में दिखे हैं। दरअसल, सिंबा उनकी फ़िल्म सिंघम से ही प्रेरित है।

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी सिंबा के सक्सेस पार्टी में पहुंची! इन सबके अलावा सोनू सूद, मनीष मल्होत्रा, कुणाल खेमू आदि कई सितारे भी इस सक्सेस पार्टी में शामिल हुए।

सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। सिंबा, तेलुगु फ़िल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। फ़िल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!