Breaking News :
>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना>>मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना>>महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
ताज़ा खबरेंदेश

राजनाथ सिंह ने आज संसद में कुन्‍नूर हादसे की दी जानकारी, भर आया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गला, रखा गया मौन

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री गुरुवार को संसद में कुन्‍नूर में बुधवार को हुए हेलीकाप्‍टर हादसे की जानकारी दे रहे हैं। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में सीडीएस की पत्‍नी भी शामिल हैं। इस हादसे में केवल ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह ही बच सके हैं, उनका भी इलाज चल रहा है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।   

संसद को इस हादसे की जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीडीसी जनरल बिपिन रावत बुधवार को कुन्‍नूर के आर्मी सर्विस कालेज में संबोधन के लिए जा रहे थे। 11:48 पर इस हेलीकाप्‍टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी। 12:15 बजे इस हेलीकाप्‍टर को लैंड करना था। उड़ान के कुछ देर बाद करीब दोपहर 12:08 बजे ही उनके हेलीकाप्‍टर का संपर्क एटीसी से टूट गया। बाद में स्‍थानीय लोगों ने जंगल में आग लगी थी। वहां पर पहुंचने पर उन्‍हें हेलीकाप्‍टर का पता ला। हादसे के तुरंत बाद स्‍थानीय लोगों ने वहां पर राहत कार्य चलाया गया। वहां पर रेस्‍क्‍यू आपरेशन चलाया गया। 

वहां से जितने भी लोगों को निकाला गया उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। उनको बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। राजनाथ ने कहा कि देश उनको कभी नहीं भूलेगा। उन्‍होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वरिष्‍ठ अधिकारियों को हादसे की जगह पर भेज दिया गया था। इस मामले में वायु सेना के एयर मार्शल रैंक के अधिकारी के नेतृत्‍व में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

राजनाथ ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोगों का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से दिल्‍ली लाया जाएगा और कल सभी का अंतिम संस्‍कार पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ किया जाएगा। ये बयान देते समय रक्षा मंत्री का गला भर आया था। इस बयान के बाद लोकसभा में दो मिनट का मौन भी रखा गया।   

बता दें कि कल इस खबर को सुनकर पूरा देश स्‍तब्‍ध रह गया था। देश और विदेश से भी सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया गया है। शोक व्‍यक्‍त करने वालों में पाकिस्‍तान आर्मी के जनरल कमर बाजवा भी शामिल हैं। 

बता दें कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 13 लोगों का निधन बुधवार को कुन्‍नूर में हेलीकाप्‍टर क्रैश में हो गया था। उनके साथ उनकी पत्‍नी और 11 अन्‍य लोगों की भी मौत इस हादसे में हो गई है। करीब 12:20 बजे जब ये हादसा हुआ, उसके बाद से ही हर कोई जानना चाह रहा था‍ कि सीडीएस बिपिन रावत कैसे हैं। लोग अपने टीवी सेट पर लगातार इसकी जानकारी ले रहे थे।

सभी को उम्‍मीद थी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब सदन को इस बारे में जानकारी देंगे तो कुछ खुलासा हो सकेगा। लेकिन उनके पहले साउथ ब्‍लाक जाने और फिर वहां से सीधे सीडीएस जनरल बिपिन रावत के घर जाने के बाद लोगों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। यही हुआ भी। शाम को इंडियन एयर फोर्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि हेलीकाप्‍टर हादसे में मारे गए 13 लोगों में सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी शामिल थे। इस खबर से देशवासियों की आंखें नम हो गईं। आज रक्षा मंत्री इस हादसे पर सदन में बयान देंगे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!