Breaking News :
>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना>>मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना>>महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा को दी 60 करोड़ 59 लाख रूपये की सौगात

मानिला देवी मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों के लोकार्पण और स्व० सुरेन्द्र सिंह जीना की मूर्ति एवं स्मारक का किया शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2021, बुधवार, अल्मोडा। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को विकासखण्ड सल्ट स्थित पौराणिक मानिला देवी मंदिर परिसर में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण और स्व० सुरेन्द्र सिंह जीना की मूर्ति एवं स्मारक का शिलान्यास सहित लोक निर्माण व सिंचाई विभाग की 60 करोड़ 59 लाख रूपये योजनाओं की सौगात दी।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को जनपद के सल्ट विकासखण्ड में 49.91 लाख रूपये की लागत से संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अंतर्गत पौराणिक मनिला देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने के अलावा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे में 100.00 लाख रूपये की धनराशि से स्व० सुरेन्द्र सिंह जीना की मूर्ति सहित स्मारक के निर्माण का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा जनपद में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित होने वाली 5589.23 लाख रूपये की धनराशि से स्वीकृत 13 सड़कों का तोहफा देने के साथ-साथ सिंचाई विभाग द्वारा स्वीकृत 320.08 लाख रूपये की चार योजनाओं की भी सौगात दी।

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की और अग्रसर है। ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन सहित 18 हजार करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए दी है। जो कि “न भूतो न भविष्यति” है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक महेश जीना, नंदन सिंह बंगारी, नंदन सिंह मनराल, मनवर सिंह, विक्रम सिंह, हरीश कोटिया, देवदत्त शर्मा, हरीराम आर्य, मंजू रावत, मोहित नेगी, हंसा नेगी, जस्सी देवी, राधा धौनाकन्डी, घनश्याम भट्ट और नरेन्द्र भण्डारी सहित अनेक लोगों मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!