Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत राजेंद्र नगर वार्ड अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी क़ो बहनों ने बाँधे रक्षा सूत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। गत वर्षों की भाँति ही रक्षाबंधन के पावन पर्व के आगमन पर देहरादून के राजेंद्र नगर वार्ड की बहनों द्वारा मसूरी विधानसभा से विधायक तथा राज्य सरकार में औद्योगिक विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री को रक्षा सूत्र बाँधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रति वर्ष होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम को विगत वर्ष कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था, इस वर्ष भी कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए विगत वर्षों की परंपरा के विपरीत विकेंद्रित तौर पर वार्डवार रक्षाबंधन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रक्षाबंधन के वार्ड वार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत राजेंद्र नगर वार्ड से किया गया है।

कार्यक्रम में पहुँची बहनों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पूरा उत्तराखंड राज्य ही मातृशक्ति की कुर्बानियों एवं संघर्षों की देन है। उन्होंने कहा की मातृशक्ति की प्रेरणा शक्ति की बदौलत ही यह राज्य बना। राज्य की छोटी-छोटी विधानसभाओं में मेरे जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं को विधायक बनकर जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ और आज मातृशक्ति के आशीर्वाद की बदौलत ही राज्य के कैबिनेट मंत्री के तौर पर आपकी सेवा के लिए आपके बीच उपस्थित हूँ।

राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उनकी सरकार राज्य के गरीब पिछड़े वंचित वर्ग के लिए विशेष तौर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमें यह संस्कार देती है, कि नेता बनकर नहीं जनता का सेवक बनकर, उनके परिवार का सदस्य बनकर, जनता के बीच में जायें तथा उनके दुख दर्द को कम करने के लिए कार्य करें। मेरे विगत कार्यकाल के दौरान भी माताओं बहनों ने इस बात को देखा है किस सुख-दु:ख की हर घड़ी में मैं आपके बीच उपस्थित रहा हूँ। मैं इस बात का भरोसा दिलाता हूँ कि आगे भी अपनी पूरी क्षमता के साथ हर सुख और दु:ख के समय विधायक या मंत्री के तौर पर नहीं बल्कि आपके बेटे, आपके भाई तथा आपके परिजन के तौर पर आपके बीच उपस्थित रहूँगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा, गणेश जोशी क्षेत्र के बहुत ही लोकप्रिय कर्मठ जुझारू एवं जनता के बीच रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व के अवसर पर हमें तीन प्रण करने चाहिए। पहला यह कि हम सभी अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगायें, दूसरा हम जल का संरक्षण करें, उसे व्यर्थ ना गवाएं, तथा प्लास्टिक का उपयोग ना करें।

कार्यक्रम की विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष एवं यम्केश्वर की विधायक रितु खंडूरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने 70 सालों के बाद देश की माताओं बहनों की वास्तविक समस्याओं पर वास्तविक काम किया है। मैं स्वयं को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर बहुत सौभाग्यशाली मानती हूँ कि 70 साल के बाद मैं अपनी बहनों को शौचालय, रसोई गैस. हर घर में बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करवा पा रही हूँ। मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र की जनता का ख्याल एक राजनीतिक दल के तौर पर नहीं बल्कि पारिवारिक सदस्य के तौर पर रखती है।

सभा के अंत में भाजपा श्री देव सुमन मंडल के अध्यक्ष पूनम नौटियाल द्वारा समस्त आगंतुकों एवं माताओं बहनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर निर्मला जोशी, कमली भट्ट, कंचन ठाकुर, नंदनी शर्मा, ज्योति कोटिया, अरुणा शर्मा, राकेश जोशी, यशवीर चौहान, अंकित जोशी, बिट्टू कुमार, हरीश कुमार, एच.बी. काला आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!