Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

महाभारत एवं रामायण सर्किट के विकास को लेकर केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से मिले महाराज

  • असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती पुनः शुरू की जाए : महाराज
  • देहरादून एवं हल्द्वानी में लड़कियों के भर्ती हेतु लगे कैंप

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून /दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर महाभारत और रामायण सर्किट के बारे में विस्तृत चर्चा की।

राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महाभारत और रामायण सर्किट के विकास को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें बताया कि महाभारत और रामायण सर्किट पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए उसका विकास किया जाना चाहिए।

उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री को बताया कि बागेश्वर जनपद में स्थित सरयू ताल से सरयू नदी निकलती है। हम गंगा आरती के साथ साथ यमुना एवं सरयू नदी के आरती भी उत्तराखंड में उतारेंगे।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट से अनुरोध किया कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जोर शोर से प्रयासरत है और इसमें उनका भी पूरा सहयोग उन्हें चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए उन्होंने साउंड और लाइट के प्रस्ताव भी दिए हैं।

उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से कहा कि असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती काफी समय से बंद पड़ी है जिसे पुनः शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री से अनुरोध किया कि सेना में लड़कियों की भर्ती के लिए देहरादून और हल्द्वानी में कैंप लगाये जाएं।

साभार :    निशीथ सकलानी, मीडिया सलाहकार,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!