Breaking News :
>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
ताज़ा खबरेंदेश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में आज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है। देश के कुछ पहाड़ी राज्यों में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। जिस कारण यहां बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। देश के पहाड़ी इलाकों में आज बर्फबारी और बारिश (Rain) रुक रुककर देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च से अगले 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा गिलगित-बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में भी इस दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के ताजा अपडेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में 19 मार्च तक तेज बारिश हो सकती है। इस राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड और मणिपुर शामिल हैं। इन राज्यों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 मार्च की रात से अपना प्रभाव दिखाएगा. इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 17 और 18 मार्च को तेज बारिश व बर्फबारी होगी। वहीं 18 मार्च और 19 मार्च को देश के उत्‍तर पश्चिमी इलाकों में भी इसके प्रभाव के कारण बारिश और तूफान के आसार है।

इसके अलावा अगले पांच दिनों में 18 से 20 मार्च तक मध्‍य प्रदेश, मध्‍य महाराष्‍ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में अभी अगले 5 दिन गर्म हवाएं चलने की संभावना नहीं है। विभाग के मुताबिक, देश में अभी अगले 5 दिन गर्म हवाएं चलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदलेगा और बुधवार से तापमान में गिरावट होने के साथ बारिश के आसार हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन संभाग में बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!