Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर में सरहदों की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों के साथ दीपावली मनायेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली का त्योहार वीरवार को जम्मू-कश्मीर में सरहदों की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री दीपावली पर जम्मू संभाग के राजौरी जिले के नौशहरा आ रहे हैं।

उच्च पदस्थ सूत्राें के अनुसार प्रधानमंत्री दीपावली पर नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली नौशहरा ब्रिगेड में आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंधों को कड़ा कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राजौरी में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा संभालने के साथ देशविरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम बना रहे सेना के जवानों का हौसला सातवें आसमान पर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन सालों में दूसरी बार दीपावली के त्याेहार मनाने के लिए राजौरी आ रहे हैं। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35-ए हटने के बाद पहली बार वर्ष 2019 में यह त्योहार मनाने के लिए राजौरी आए थे। उन्होंने राजौरी में सेना के डिव मुख्यालय में आयोजित किए एक कार्यक्रम में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा के सुरक्षा हालात के बारे में भी जानकारी ली थी। हालांकि इससे पहले प्रधानमंत्री बनने केे बाद नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ पहली बार 2014 में दीवाली मनाने सियाचिन आए थे। उसके बाद 2017 में उन्होंने बांडीपोरा में सेना और बीएसएफ जवानों के बीच दीवाली का त्यौहार मनाया था।

इस समय जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति कायम करने के लिए सेना की ओर से बड़े पैमाने पर मुहिम चलाई जा रही है। राजौरी से सटे पुंछ जिले के बाटाधुलियां जंगलों में 11 अक्टूबर को आतंकवादियों के खिलाफ सेना ने बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया था। इस दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ाें में सेना के 9 जवान शहीद हाे चुके हैं। सैनिक बुलंद हौसले के साथ क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए जान हथेली पर लेकर लड़ रहे हैं।

विदित रहे कि पिछले 4 महीने में 14 सैनिकों ने शहादत दी है। इन हालात में प्रधानमंत्री जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए अहम होगा। पीएम के दौरे के दौरान सेना के उत्तरी कमान के सभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी नौशहरा में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार दौरे को सुरक्षित बनाने को कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नौशहरा में डेरा डाल लिया है। अलबत्ता पीएम के दौरे की सेना ने अभी तक अधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की है।

 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.