Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदिल्ली

व्यापारियों के लिए “दिल्ली बाजार” नामक वेब पोर्टल लांच केजरीवाल सरकार करेंगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर दिल्ली सरकार ने व्यापारियों को खुशखबरी दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज दिल्ली के लोेगों के लिए बहुत अच्छी खबर लाया हूं। उनकी सरकार दिल्ली बाजार पोर्टल शुरू करने जा रही है। पोर्टल पर दिल्ली के सभी बाजार होंगे। उनमें उन बाजारों की सभी दुकानें शामिल होंगी। दिल्ली के अलावा देश और दुनिया के लोग घर बैठे इन बाजारों में खरीददारी कर सकेंगे। हमारे दिल्ली के लोगों का सामान पूरी दुनिया में बिक सकेगा। इस पोर्टल पर छोटे-छोेटे बाजार भी शामिल होंगे

केजरीवाल ने बताया कि इस वेब पोर्टल में डीडीए मार्केट भी शामिल होंगे। इस पोर्टल पर वर्चुअल प्रदर्शनी भी लगाई जा सकेंगी। इसे अगले साल अगस्त तक तैयार कर लिया जाएगा। इससे दिल्ली की जीडीपी बढ़ेगी और राजस्व में भी इजाफा होगा।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिवाली के अवसर पर हम इस बार भी दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे। गुरुवार मैं अपनी कैबिनेट के साथ शाम सात बजे दिवाली पूजन करूंगा। आप लोग भी मेरे साथ दिवाली पूजन करें।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि त्यौहार का समय है। कई लोग काेरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग इस पर ध्यान दें और काेराेना नियमों का पालन करें, मास्क जरूर लगाएं। दिल्ली में डेंगू फैल रहा है, हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने घर और आसपास पानी इकट्ठा न हाेने देें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!