Breaking News :
>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

बलरामपुर में बहराइच मार्ग पर सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2021, शनिवार, बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बलरामपुर में बहराइच मार्ग पर सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत तथा आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि जिन क्षेत्रों ने कभी सपना भी नहीं देखा था कि उन्हें सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। ऐसे क्षेत्रों में सरयू नहर परियोजना के माध्यम से आज किसानों को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। आज उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के लाखों किसानों के सपने सच हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1972 में सरयू नहर परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन तब से यह परियोजना पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकारों ने इस प्रोजेक्ट पर जरा सी भी रुकी नहीं ली। उन्होंन कहा कि चाहे वो कांग्रेस, सपा या बसपा की रही हो, लेकिन किसी ने किसानों के हित के बारे में नहीं सोचा। इसी कारण 40 वर्ष तक परियोजना आधी भी पूरी नहीं हो पाई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने देश में लम्बित पड़ी सभी योजनाओं को पूरा करने का बीड़ा उठाया और परिणाम आज आप सभी के सामने है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश आजादी के बाद से लगातार उपेक्षित था इसलिए यहां पर बड़ी गरीबी और पिछड़ापन था। इस क्षेत्र में लोगों के मन में राष्ट्रीयता का भाव तो था, लेकिन विकास के प्रति जज़्बे को पंख नहीं मिल पा रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश को इस बड़े अभिशाप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को आजादी दिलाई है।

केन्द्र सरकार में जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि 40 वर्ष से यह सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना लंबित थी। केवल ये ही योजना नहीं बल्कि कई योजनाएं लंबित थीं। जिस तरह से सरयू नहर परियोजना पूरी हुई है उस तरह से देश में लगभग 63 परियोजना पूरी चुकी हैं या पूरी होने की कगार पर हैं। ऐसे ही मिर्जापुर की बाण सागर परियोजना दशकों से लंबित थी जो पूरी हुई।

योजना 25 लाख किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने वाली होगी। यहां 25 लाख टन अतिरिक्त अनाज पैदा होगा। 9 ज़िलों के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए इस योजना के माध्यम से उनके घर में हर साल 50 हज़ार करोड़ रुपए आएंगे। इसकी जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह तय किया था कि जो भी परियोजनाएं लंबित हैं उन्हें पूरा कर किसानों के जीवन में खुशहाली लाना है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में बुआ-बबुआ मिल गए, गठबंधन कर लिया। वो मुंगेरी लाल के सपने देख रहे थे कि वो नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगे, लेकिन आप लोगों ने उन्हें बता दिया कि देश को प्रधानमंत्री के रूप में चाहिए तो सिर्फ नरेन्द्र मोदी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!