Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी चुनावी घोषणाओं को लेकर अपने पूर्ववर्तियों पर पड़ सकते हैं भारी

➥ धामी अपनी घोषणाओं को सधे तरीके से जमीन पर उतार रहे हैं।

➥ मुख्यमंत्री धामी ने अपनी घोषणाओं को अनुपूरक बजट के जरिये मूर्त रूप देने की राह तैयार कर ली है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी घोषणाओं को लेकर अपने पूर्ववर्तियों पर भारी पड़ सकते हैं। 2022 के महासमर में जाने से पहले धामी अपनी घोषणाओं को सधे तरीके से जमीन पर उतार रहे हैं। तकरीबन चार महीने बाद ही 1353.79 करोड़ के दूसरे अनुपूरक बजट में भी धामी सरकार ने अपने एजेंडे पर ही आगे कदम बढ़ाए हैं। सड़कों, पुलिया समेत विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए सरकार ने पोटली खोली है।

विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ी धामी सरकार ने दूसरे अनुपूरक बजट के रूप में जोखिम से जूझने का हौसला दिखाया है। इस बजट के उपयोग के लिए सरकार के सामने वक्त बेहद सीमित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते जुलाई माह में मुख्यमंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी। इसके तुरंत बाद धामी सरकार ने बीते अगस्त माह में विधानसभा के मानसून सत्र में 5720.78 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया था। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सदन में दूसरा अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया गया।

7074 करोड़ खर्च करने की चुनौती

चुनावी साल में अब कुल 7074.57 करोड़ के अनुपूरक बजट को खर्च करने की चुनौती सरकार के सामने है। दूसरे अनुपूरक बजट में राजस्व मद में 1168.90 करोड़ और पूंजीगत मद में 184.88 करोड़ की राशि की व्यवस्था की गई है। दूसरे अनुपूरक बजट को अंतिम रूप देने में सरकार ने खासी मशक्कत की है। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों के साथ मुलाकात का लाभ केंद्रीय योजनाओं में ज्यादा धनराशि जुटाने के रूप में मिला है। मुख्यमंत्री धामी ने अपनी घोषणाओं को अनुपूरक बजट के जरिये मूर्त रूप देने की राह तैयार कर ली है।

दूसरे अनुपूरक बजट की व्यवस्था (राशि करोड़ रुपये में )

➤ कल्याण योजनाएं-83.80

➤ ग्राम्य विकास-104.67

➤ लोक निर्माण विभाग-150

➤ परिवहन-13.88

➤ वित्त, कर, नियोजन, सचिवालय-210.28

➤ राजस्व एवं सामान्य प्रशासन-668.36

➤ आपदा राहत निधि के अंतर्गत एसडीआरएफ के लिए 666.36 करोड़

➤ महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत नंदा गौरा योजना को 80 करोड़

➤ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों की मरम्मत को 50 करोड़

➤ लोक निर्माण विभाग के तहत मार्गों व पुलिया के अनुरक्षण को 50 करोड़

➤ लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य सेक्टर में निर्माण कार्य को 100 करोड़

➤ पर्यावरण निदेशालय में अन्य विभागीय खर्च और सब्सिडी को 10 करोड़

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!