Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रधानमंत्री मोदी बोले : ‘देवभूमि की धूल माथे पर लगा उत्तराखण्ड के साथ चलिए, विकास होगा’

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से कहा, निवेशक सम्मेलन का लाभ उठायें, हम साथ खड़े हैं

हाउस ऑफ हिमालयन ब्रांड से उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को देश व विदेश में मजबूती मिलेगी

धन्नासेठ अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन शादी देवभूमि उत्तराखंड में करें

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। शुक्रवार से दून में शुरू हुए बहुप्रतीक्षित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड में निवेश के द्वार खुलने जा रहे हैं। हर सेक्टर के लिए नए रास्ते बन रहे हैं। पवित धरती की धूल माथे पर लगा उत्तराखण्ड के साथ चलकर विकास करिये। उन्होंने कहा कि निवेशकों के लिए यह गोल्डन अवसर है। हर निवेशक के लिए बहुत संभावना है। निवेशक थीम बेस्ड पर्यटन व अन्य सेक्टर से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। भारत तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा कि निवेशक नीति का लाभ उठाइये। आपके साथ डट कर खड़े रहने की गारंटी देता हूँ। जीवन को बनाने में पवित्र धरती की धूल लेकर चलिए। विकास यात्रा में कोई कमी नहीं आएगी। पीएम ने कहा कि उद्योगपति अक्सर व चुनौती का आंकलन कर रणनीति बनाते हैं । वे भी भारत को लेकर शार्ट विश्लेषण करते हुए काम कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि अब पहाड़ की जवानी और पानी भी पहाड़ के काम आएगा। देश नयी सामर्थ्य व ऊर्जा के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लांच किए गए हाउस ऑफ हिमालयन ब्रांड से उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को देश व विदेश में मजबूती मिलेगी। पहचान मिलेगी। इसके लिए ग्लोबल बाजार की खोज करनी होगी। पीएम ने कहा विकास और विरासत के मंत्र के साथ उत्तराखण्ड आगे बढ़ रहा गया। सीमावर्ती गांव को देश के प्रथम गांव के तौर पर विकसित कर रहै हैं।उन्होंने कहा कि निर्यात बढ़ाने पर जोर देना होगा और आयात को कम करना होगा। दाल के मामले में निर्भर होना पड़ेगा।मोदी ने यह भी कहा कि आजकल विदेशी पैक्ड फ़ूड का चलन बढ़ रहा है। जबकि देश में मोटा अनाज है। किसानों की मेहनत पानी में नहीं जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपने संकल्प के तहत 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी अभियान चलाया है। इस हिमालयन ब्रांड से तेजी से लखपति बनाने के अभियान को मजबूती मिलेगी। स्वंय सहायता समूह को लोकल को ग्लोबल बनाने के लिए अहम भूमिका निभानी होगी। पीएम ने कहा कि राष्ट्रीय चरित्र को मजबूत कर आकांक्षी भारत का निर्माण हो रहा है। जनता नये अवसरों से जुड़ रही है।भारत के भीतर गरीबी से बाहर निकला है। मिडिल क्लास की शक्ति को भी समझना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा धन्नासेठों से कहा कि विदेशों में न जाकर परिजनों की शादी अपने देश में करें। उन्होंने कहा कि जब जोड़े ईश्वर बनाता है तो अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन शादी देवभूमि उत्तराखंड में करिये। हालिया विधानसभा चुनावों के रिजल्ट पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्थिरता चाहता है । जनता ने मजबूत सरकार व सुशासन के आधार पर वोट दिया। भारत की मजबूती के फायदा उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों को हो रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयास दिखरहे है।राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। केंद्र की योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। कनेक्टिविटी, गांवों को जोड़ने के लिए काम हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे, पंतनगर एयरपोर्ट, हेली टैक्सी सेवा को विस्तार दे रही है। कर्णप्रयाग रेल लाइन जीवन व व्यापार को आसान बनाएगी। पीएम मोदी ने सम्बोधन की शुरुआत में सिलक्यारा टनल मिशन की सफलता के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई। और उत्तराखण्ड को समर्पित कविता सुना सभी का मन मोहा। इससे पूर्व, सीएम धामी ने अपने संबोधन में निवेशकों को हरसम्भव सुविधा की बात कहते हुए कुल निवेश के समझौतों की जानकारी दी। और पीएम मोदी का आभार जताया।

इस दौरान उत्तराखण्ड के विकास व संभावना को लेकर लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस मौके पर कई प्रमुख औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों ने निवेश के बाबत अपनी बात रखी। निवेशक सम्मेलन में राज्यपाल गुरमीत सिंह, रामदेव, विदेशी प्रतिनिधि ,मंत्री व विधायक मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!