Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 : उद्योगपतियों को तीन श्रेणियों में परोसे जाएंगे व्यंजन

पीएम मोदी समेत उद्योगपतियों के लिए एक किचन किया गया अलग तैयार 

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उद्योगपतियों को तीन श्रेणियों- प्लेटिनम, गोल्ड, डायमंड में व्यंजन परोसे जाएंगे। इन श्रेणियों के लजीज व्यंजन छ: किचन में तैयार किए जाएंगे जिनमें तीन मेगा किचन भी हैं। व्यंजन तैयार करने से पहले रॉ मैटेरियल की जांच की जाएगी फिर थाली परोसने से पहले उसका स्वाद चखा जाएगा। पीएम मोदी समेत उद्योगपतियों के लिए एक किचन अलग तैयार किया गया है। इनके फूड हैबिट को ध्यान में रखते हुए भोजन तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मोटे अनाज से भी व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि खाने के साथ ब्लैक वाटर का इंतजाम किया गया है। इन्वेस्टर्स समिट में मेहमानों के लिए कैटरिंग की जिम्मेदारी ताज ग्रुप को दी गई है। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 10,000 लोगों के खाने की व्यवस्था है। किचन के सभी कार्य खाद्य सुरक्षा विभाग की देखरेख में हो रहे हैं। व्यंजन की श्रेणियों के अलग-अलग क्यूआर कोड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में अन्य जिलों के 10-12 अधिकारियों समेत एक टीम तैयार की गई है।

पीसी जोशी ने बताया कि रॉ मैटेरियल की जांच के लिए कोई लैब नहीं तैयार की गई है। रॉ मैटेरियल की जांच पैकिंग तारीख के आधार पर होगी। इसके अलावा खाना परोसने से पहले सभी व्यंजन के सैंपल लेकर सुरक्षा के तौर पर 48 घंटे के लिए रखे जाएंगे। कोई समस्या आने पर इन सैंपल की जांच की जा सकेगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग, राजस्व विभाग, फूड एंड सिविल सप्लाई मिलकर काम कर रहे हैं।

सादा पानी नहीं ब्लैक वॉटर दिया जाएगा
खाने की कैटरिंग फाइव स्टार है। इसमें चाय, सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना रहेगा। इसके अलावा, रात का खाना गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सेंटर में रखा जाएगा। मेहमानों को सादा पानी नहीं ब्लैक वॉटर पीने को दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!