Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना के कहर से लोगों को सताने लगा फिर से लॉकडाउन लगने का डर, मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर उमड़ा लोगों का हुजूम

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2021, मंगलवार, मुंबई। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने दोबारा से वहीं हालात पैदा कर दिए हैं। जिससे घबराकर काम धंधे की तलाश में आये प्रवासी मजदूर फिर अपने घरों को लौटने लगे हैं। मुंबई में हालात और बदतर होते जा रहे हैं जिसके बाद लोगों को लंबे लॉकडाउन का डर सताने लगाने है।  ऐसे में प्रवासी मजदूर बड़ी संख्‍या में अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं।  मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन भारी संख्‍या में ऐसे लोगों का हुजूम उमड़ आया है। मुंबई के रेलवे स्‍टेशनों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है,  ट्रेन के टिकट के लिए  लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।

लॉकडाउन के डर से प्राइवेट कंपनियों ने भी मजदूरों को नौकरियों से निकालना शुरू कर दिया है। भिवंडी और ठाणे में हालात काफी खराब नजर हा रहे हैं। मजदूरों को कहना है कि पिछले साल सरकार ने अचानक लॉकडाउन लगाकर हमारी मुश्किलें बढ़ा दी थी। यहां काम धंधा छिन गया था और घर लौटने के लिए भी हम परेशान हो गए थे। हमने पुलिस के डंडे भी खाये थे। कोरोना के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, कभी भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है। ऐसे में हमारा अभी गांव लौट जाना ही सही है।

बीते कई वर्षो से मुंबई में गार्ड की नौकरी करने वाले एक व्‍यक्ति का कहना था कि लॉकडाउन की आशंका को देखते हुए कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। घर लौटने के पैसे तक खत्‍म हो चुके हैं ऐसे में घर से पैसे मंगवाकर टिकट खरीद रहा हूं।  पहले लॉकडाउन के बाद जब हालात सामान्‍य हुए उसके बाद ही मैं यहां लौटा था लेकिन अब नौकरी जाने के बाद खाना खाने के पैसे तक नहीं बचे हैं ऐसे में गांव लौट जाना ही सही है।

 विदित रहे कि पिछले साल देशव्यापी लॉकडाउन के कारण मुंबई में काम करने वाले लाखों प्रवासी मजदूरों का कामकाज बंद हो गया था, जिसके बाद मुंबई में  उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से आये इन मजदूरों को पैदल ही घर लौटना पड़ा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!