Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रात्रि कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय 10:30 बजे से लागू करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र, विवाह समारोह और रमजान को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए रात्रि कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय साढ़े दस बजे से लागू करने के निर्देश दिए हैं। ये उन्हीं स्थानों के लिए है, जहां पहले से ही रात्रि कर्फ्यू लागू है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनता से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन जरूर करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।

गौरतलब है कि हाल ही में लागू किए गए नाइट कर्फ्यू में देहरादून नगर निगम के क्षेत्र शामिल किए गए। वहीं, गढ़ी कैंट बोर्ड और क्लेमेनटाउन का क्षेत्र भी प्रतिबंध के दायरे में रहेगा। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, लेकिन उनके वाहनों के आवागमन की छूट रहेगी। ताकि वह माल की लोडिंग-अनलोडिंग कर सकें। इसमें फल-सब्जी, दूध, पेट्रोल/डीजल, गैस आपूर्ति, चिकित्सा सेवा से संबंधित वाहन शामिल रहेंगे। इसके अलावा जो लोग दूसरे राज्यों से हवाई जहाज, ट्रेन या बस से आ रहे हैं, उन्हें भी कर्फ्यू से छूट रहेगी। दूसरे राज्य से आवागमन करने पर निजी वाहनों के संचालन की भी छूट होगी। सिर्फ संबंधित यात्रियों को यात्रा से संबंधित टिकट/टोल पर्ची आदि का विवरण रखना होगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.