Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
देश

ऑपरेशन सिंदूर- भारत का पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला, कई आतंकी ढेर

नई दिल्ली। भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। इन हमलों में 70 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर और हाफिज सईद का बेटा ताल्हा सईद भी शामिल है।

भारतीय वायुसेना ने राफेल और सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के साथ प्रिसिशन गाइडेड हथियारों का इस्तेमाल करते हुए यह ऑपरेशन अंजाम दिया। हमले भारतीय क्षेत्र से ही संचालित किए गए और सभी लक्ष्यों को खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर सटीकता से निशाना बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित नियंत्रण कक्ष से पूरे अभियान पर नजर रखी।

निशाने पर थे ये ठिकाने:
पाकिस्तान में: मुरीदके (लश्कर का प्रशिक्षण केंद्र), बहावलपुर (जैश मुख्यालय)

PoK में: कोटली, मुजफ्फराबाद, भिंवर, निकियाल, खारीयां, दुलाई और अथमुकाम – सभी आतंकी लॉन्चिंग पैड, प्रशिक्षण और समन्वय केंद्र

रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। यह केवल आतंकवादी बुनियादी ढांचे के खिलाफ की गई रणनीतिक कार्रवाई थी।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया:
पाकिस्तान ने भारत के हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन और “युद्ध जैसी कार्रवाई” बताया है। उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने दावा किया कि हमलों में नागरिक क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा है, जबकि भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है।

पाकिस्तानी सेना ने इसके जवाब में नियंत्रण रेखा (LOC) पर भारी गोलीबारी शुरू की है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बहावलपुर में अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है और पंजाब प्रांत में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

जन प्रतिक्रिया:
भारत में इस कार्रवाई को आतंक के खिलाफ सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है, वहीं पाकिस्तान में जनता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!