Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखण्ड सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश स्तर पर 23 मार्च 2023 को आयोजित किये जायेंगे ‘जन सेवा’ कार्यक्रम

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में प्रस्तावित ‘जन सेवा’ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश स्तर पर 23 मार्च 2023 को ‘#जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनपद अवस्थित रेंजर्स ग्रांउण्ड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशवासियों को सम्बोधित करेंगे।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में प्रस्तावित ‘जन सेवा’ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एनआईसी सभागार कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर, कार्यक्रम स्थल पर बहुउद्देशीय शिविर लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग के साथ समन्वय करते हुए विभागों के स्टाॅल लगवाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर स्टाॅल लगाकर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जाँच, दवाई वितरण आदि से जनमानस को लाभान्वित करना सुनिश्चित करगें।

कृषि, पशु चिकित्सा, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, उद्यान आदि रेखीय विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं से जनमानस को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि 24 मार्च से 30 मार्च 2023 तक विधानसभावार विकासखण्ड स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाने हेतु अधिकारियों को नामित करें। जिलाधिकारी ने रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सम्बन्धित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थायें बनाने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सफाई इत्यादि समुचित व्यवस्थाओं को दुरस्त बनाये रखने के दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नितिशमणी त्रिपाटी, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० संजय जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास अधिकारी मोहित चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० विद्याधर कापड़ी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!