Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

कैलास मानसरोवर यात्रियों को रास्ता देने में नेपाल का यूटर्न

धारचूला, पिथौरागढ़ : कैलास मानसरोवर यात्रियों व उच्च हिमालयी क्षेत्र के लोगों की आवाजाही नेपाल के रास्ते कराने के मामले में नेपाल ने यूटर्न ले लिया है। यह निर्णय पिछले सप्ताह पिथौरागढ़ जिले में हुई भारत-नेपाल अधिकारियों की बैठक में लिया गया था।

दरअसल बीते वर्ष आई भीषण आपदा में धारचूला के मालपा और नजंग के बीच पूरा मार्ग बह गया था। पिछले माह फिर हुए भूस्खलन से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे आवाजाही पूरी तरह बंद है।

नेपाल ने आवाजाही के लिए अपनी भूमि का इस्तेमाल करने पर सहमति दी थी, लेकिन अब इससे नेपाल पीछे हट गया है। बुधवार को भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रौंकली की अगुवाई में धारचूला के लोगों ने नेपाल पहुंचकर दार्चुला(नेपाल)के सीडीओ से मुलाकात की और मार्ग की व्यवस्था जल्द किए जाने की मांग की।

रौंकली ने बताया कि सीडीओ ने इस मामले में गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि मामला राजधानी काठमांडू से तय होना है। स्थानीय स्तर पर लिए गए निर्णय पर वह कुछ नहीं बता सकते। इससे माइग्रेशन अवधि व कैलास मानसरोवर यात्रा शुरू होने तक वाया नेपाल आवाजाही पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं।

हालांकि इस बीच भारत सरकार ने कैलास यात्रियों को वायुसेना की हेलीसेवा से गुंजी तक पहुंचाने की योजना भी बनाई है, लेकिन आम लोगों की आवाजाही पर ऊहापोह है।

शीतकाल में उच्च हिमालय से नीचे उतरे हिमालयी गांव बूंदी, गर्बयांग, नपल्च्यू, गुंजी, रौंककांग, नाभी, कूटी आदि के लोग घाटियों से अपने मूल गांवों की ओर जानवरों सहित लौटेंगे। नेपाल के पीछे हटने से लोगों की मुश्किलें बढ़ना तय है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *