Breaking News :
>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में निमोनिया कर रहा तेंदुओं का शिकार

रानीखेत, अल्मोड़ा : जंगल का सबसे तेज शिकारी तेंदुआ खुद रोगों का शिकार हो रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के जंगलों में तेंदुओं की मौत की बड़ी वजह श्वसन तंत्र के संक्रमण (निमोनिया) को माना जा रहा है।

हिमालयी राज्य में पिछले कुछ वर्षों से तेंदुओं के ठंड की चपेट में आकर बेमौत मारे जाने का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। साल की शुरूआत में ही बीती चार जनवरी को गैरखेत कपकोट (बागेश्वर), 16 जनवरी को भेटुली ताकुला (अल्मोड़ा) व वर्षायत डीडीहाट (पिथौरागढ़) में एक-एक तेंदुए की मौत तो महज बानगी भर है।

पूरे पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़ अकेले रानीखेत डिवीजन का ही जिक्र करें तो वर्ष 2014 में आठ तेंदुए निमोनिया के शिकार हुए। 2015 में सात तेंदुओं की मौत का कारण भी ठंड व श्वसन तंत्र का संक्रमण रहा। वर्ष 2016 में नारायणबगढ़ चमोली व रुद्रप्रयाग (गढ़वाल) व द्वाराहाट में दो-दो तथा रानीखेत (अल्मोड़ा) से कुछ दूर बणारसी गधेरे में निमोनियाग्रस्त गुलदार ने दम तोड़ दिया। वर्ष 2017 में भी 10 से अधिक गुलदार मारे गए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में निमोनिया से मौत के बढ़ते मामलों से वन्यजीव प्रेमी चिंतित हैं।

घट रही रोग प्रतिरोधक क्षमता

मानवीय जंगल और घटते जंगल क्षेत्र ने तेंदुओं के लिए भोजन की विकट समस्या पैदा कर दी है। जंगल में शिकार का मास्टर शिकार कर पेट नहीं भर पा रहा। इससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता घट रही है।

वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि निमोनिया से न लड़ पाने की बड़ी वजह खाली पेट होना सामने आ रहा है। वन्य जीव विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक भूपेंद्र सिंह जीना के अनुसार जंगलों में ठंड से बचने को घनी झाड़ियां भी कम ही हैं। प्राकृतिक जलस्रोत से पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा।

वासस्थल की नहीं है बेहतर स्थिति 

वन्य जीव विशेषज्ञ एवं शूटर जॉय विहकल के मुताबिक उत्तराखंड के वन क्षेत्रों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही। गुलदार के लिए वासस्थल के दायरे में ही जलस्रोत व भोजन बेहद जरूरी है, जो अब बिगड़ गया है। जंगलों के दोहन से जलस्रोत लगभग सूख चुके। आबादी की ओर घुसपैठ वन्यजीवों की मजबूरी बन गया है। प्राकृतिक घनी झाड़ियों से घिरी मांद भी खत्म होती जा रही तो सर्दी में निमोनिया व डिहाइड्रेशन की चपेट में आना स्वाभाविक है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!