Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत चमनपुरी थाना पटेलनगर एवं पूर्वी पटेलनगर को कन्टेंमेन्ट जोन से मुक्त कर दिया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 7 जुलाई 2020, देहरादून(जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोविड-19 के संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत चमनपुरी थाना पटेलनगर एवं पूर्वी पटेलनगर को लाॅकडाउन किया गया था। उपरोक्त कन्टेमेन्ट क्षेत्रों को  28 दिन के एक्टिव सर्विलांस के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गयी संस्तुति के उपरान्त कन्टेंमेन्ट जोन से मुक्त कर दिया  गया है।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 171 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें ऋषिकेश में 22, डोईवाला में 35, तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत 38, मसूरी में 47, विकासनगर में 29 व्यक्ति शामिल है।

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 17 मोबाईल वैन के माध्यम से 116 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद के कन्टेंमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत कुल 99 ली० दूध विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद विकासखण्ड विकासनगर, अन्तर्गत कुल 38 निराश्रित पशुओं जिसमें, सभी गौवंश पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1574 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 21719 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा ऑचर्ड रेस्टोरेंट तथा वाईल्ड वैस्ट कैफे के 27 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया । जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जनसामान्य द्वारा कुल 185 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे रू० 135.66 ल़ाख   का राजस्व प्राप्त हुआ।
आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 439 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 216 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन  145 व्यक्ति पहुँचे। इसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 238 तथा काठगोदाम हेतु 231 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में 43 काल पास हेतु प्राप्त हुई।

लाॅकडाउन अवधि में शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत आजके कोरोना वाॅरियर:

 

कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से),
श्री खुशपाल सिंह,
सपोर्टिंग स्टाफ क्वारेंटीन सेन्टर।
कोविड-19, के अन्तर्गत दिये गये दायित्वों का कुशलपूर्वक निर्वहन कर रहें है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!