Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना संक्रमण : बीते 24 घंटे में देशभर में 37 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मृत्यु

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। देशभर में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं और इस दौरान 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 124 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है। इस दौरान 11,007 रिकवरी हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में देश में फिलहाल 1,71,830 सक्रिय मामले हैं। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.05 प्रतिशत है, जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 3.24 फीसद है।

पिछले 24 घंटों में 11,007 रोगियों के ठीक होने के साथ ही देश में कुल 3,43,06,414 रिकवरी हो गई हैं। अभी रिकवरी रेट 98.13 फीसद है। देश में पिछले 24 घंटों में 124 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या 4,82,017 पहुंच गई है।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में देश में कुल 11,54,302 सैंपलों का परीक्षण किया गया है और अब तक देश में कुल 68,24,28,595 परीक्षण किए जा चुके हैं। भारत ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 146.70 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।

कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था। कुल मिलाकर देश में अब तक 1,46,70,18,464 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 99,27,797 लोगों को टीके लगाए गए।

ओमिक्रोन के अब तक करीब 1900 मामले

ओमिक्रोन के देश में अब तक 1892 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 766 लोग ठीक हो गए हैं। अब तक सबसे ज्यादा 568 केस महाराष्ट्र से सामने आए हैं और इसके बाद 382 मामले दिल्ली में दर्ज किए गए हैं।

अन्य राज्यों में ओमिक्रोन के मामले

केरल- 185

राजस्थान- 174

गुजरात- 152

तमिलनाडु- 121

कर्नाटक- 67

हरियाणा- 63

ओडिशा- 37

पश्चिम बंगाल- 20

आंध्र प्रदेश- 17

मध्य प्रदेश- 09

उत्तर प्रदेश- 08

उत्तराखंड- 08

चंडीगढ़- 03

गोवा- 05

जम्मू और कश्मीर- 03

अंडमान और निकोबार- 02

हिमाचल प्रदेश- 01

लद्दाख- 01

मणिपुर- 01

पंजाब- 01

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!