Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद सांसद मनोज तिवारी भी हुए कोरोना संक्रमित

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 2 जनवरी की रात से मनोज तिवारी खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। हल्का बुखार व जुकाम होने के कारण वह उत्तराखंड रूद्रपुर प्रचार अभियान में भी नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सावधानी बरतते हुए उन्होंने खुद को सोमवार को ही आइसोलेट कर लिया था। वहीं,अरविंद केजरीवाल भी पाजिटिव होने के कारण होम आइसाेलेट हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में एक जनसभा को किया था संबोधित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल यानी सोमवार को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित किया था। उससे पहले रविवार को लखनऊ में भी उन्होंने एक रैली की थी। केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होने एक बजे से पौने तीन बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ लंच भी किया। बीजापुर में केजरीवाल के साथ आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मौजूद रहे। पहले केजरीवाल ने इन दोनों नेताओं के साथ बैठक की।

दिल्ली लौटने के बाद जब केजरीवाल ने अपना टेस्ट कराया तो वे कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से अपील की है कि वे सभी अपनी कोरोना जांच करवाएं और एहतियात बरतें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!