Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अध्यक्ष विकास प्राधिकरण/मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुई जिला विकास प्राधिकरण की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जनवरी 2022, सोमवार, हल्द्वानी (सूचना)। जिला विकास प्राधिकरण की बैठक अध्यक्ष विकास प्राधिकरण/मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष विकास प्राधिकरण दीपक रावत ने कहा कि प्राधिकरण के जो भी कार्य स्वीकृत किये जायें उनका समय-समय पर अवलोकन मानकों के अनुसार किया जाए।

प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत कोश्याकुटौली तहसील में कामर्शियल शाॅप के निमार्ण के स्थान पर पेट्रोल पम्प निर्माण की बोर्ड द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। चर्चा के उपरान्त निर्णय लिया गया पेट्रोल पम्प की स्थापना हेतु बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही रामजे अस्पताल परिसर नैनीताल के कार्यालय भवन चिकित्सा सुविधाओं से सम्बन्धित होने के कारण प्रस्तावित भूखण्ड के सापेक्ष सभी मानक पूर्ण होने की दशा में बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की। बोर्ड की बैठक में प्रेमपाल सिह पुत्र रामसिह ग्राम करायत चतुर सिह तहसील हल्द्वानी भूमि में इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन का रिटेल आउटलेट ए बी की स्थापना हेतु मार्ग में चौड़ाई के मानकों मे शिथिलता के बारे मे बोर्ड में विचार विमर्श किया गया। बोर्ड के सदस्यों ने प्रस्ताव के दृष्टिगत उपरोक्त मार्ग के मानक मे शिथिल करने की संस्तुति प्रदान की। बैठक मेे प्राधिकरण की आय एवं व्यय पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नरेन्द्र सिह भण्डारी, सचिव पंकज उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य वित्त अधिकारी पूजा नेगी, कोषाधिकारी हेम काण्डपाल, उपाध्यक्ष उधमसिह नगर एचसी काण्डपाल, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, प्लानर हरिशेखर बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!